Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 : जानें क्यों कांग्रेस के साथ गठबंधन से पहले मुखर हुए AAP नेता…सोमनाथ भारती ने कहीं बड़ी बात

DigitalDesk by DigitalDesk
September 8, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Haryana Assembly Election 2024 Congress Aam Aadmi Party Electoral Alliance
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन अब तक नहीं हुआ है। जम्मू कश्मीर में कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ चुनाव गठबंधन किया है। इसी तरह हरियाणा में कांग्रेस बीजेपी को सत्ता तक पहुंचने से रोकने के लिए आम आदमी पार्टी का साथ चाह रही थी, लेकिन अब तक गठबंधन नहीं हो सका है, हालांकि इसे लेकर बातचीत आखिरी चरण तक पहुंच गई है। लेकिन इससे पहले ही आम आदमी पार्टी के नेता अपने बगावती सुर में आ गए हैं। इस गठबंधन को लेकर आप नेताआों ने अपनी नाराजगी बयां की है। इस बीच AAP के विधायक सोमनाथ भारती भी मुखर नजर आ रहे हैं।

क्या होगा कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन !

  • हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले मुखर हुए AAP के नेता
  • कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन से पहले दिखाए बगावती तेवर
  • गठबंधन को लेकर आप एमएलए भारती ने दिया बड़ा बयान
  • कांग्रेस, AAP को देना चाहती है हरियाणा में 5 सीट
  • आम आदमी पार्टी अधिक सीटों की मांग पर अड़ी
  • अगले कुछ दिनों में दोनों पार्टी में हो सकती है सीट बंटवारे पर सुलह
  • सोमनाथ भारती AAP और कांग्रेस के गठबंधन से हैं नाखुश
  • भारती ने याद दिलाया लोकसभा चुनाव का प्रचार
  • कहा— केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में किया कांग्रेस उम्मीदवारों का प्रचार
  • ‘राहुल गांधी ने आप प्रत्याशियों के लिए नहीं मांगे वोट’
  • ‘उन्हें नहीं मिला था कांग्रेस के दिल्ली और लोकल लीडर का सपोर्ट’
  • ‘दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष और कई कांग्रेसी बीच में छोड़ गए पार्टी’

सोमनाथ भारती ने सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कांग्रेस से गठबंधन पर कई सवाल खड़े किए हैं। भारती ने अपने ट्वीट में लिखा है कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन से पहले आम आदमी पार्टी को लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान दिल्ली में इसी तरह के गठबंधन को याद करना चाहिए। AAP एमएलए भारती ने लिखा है कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों के लिए रोड शो किए। इतना ही नहीं AAP के वरिष्ठ नेताओं और केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्रियों ने भी तीनों कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। लेकिन AAP उम्मीदवार खासतौर पर उन्हें स्वयं को कांग्रेस के दिल्ली और स्थानीय नेताओं का कोई सपोर्ट नहीं मिला था। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख सरदार अरविंदर सिंह लवली और कांग्रेस के कई लीडर ने चुनाव के बीच ही पार्टी छोड़ दी थी, वे बीजेपी में शामिल हो गए थे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

लोकसभा चुनाव को लेकर जताई नाराजगी

सोमनाथ ने कहा कांग्रेस के वरिष्ठ लीडर अजय माकन ने तो मिलने से ही मना कर दिया था। स्थानीय लीडर जैसे जितेंद्र कोचर ने लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस और आप गठबंधन के खिलाफ काम किया। कथित तौर पर पैसे के लिए कोचर ने बीजेपी सांसद उम्मीदवार के लिए वोट मांगे। उनके संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस के वोट आम आदमी पार्टी के पक्ष में मजबूत करने के लिए न तो राहुल गांधी मैदान में उतरे और ने प्रियंका गांधी या खरगे का कोई कार्यक्रम उनके क्षेत्र में आयोजित किया गया था।

हरियाणा में लड़ना चाहिए AAP को अकेले चुनाव

सोमनाथ भारती ने लिखा है कि AAP के समर्थक इस तरह के मतलबी गठबंधन के पक्ष में नहीं है। AAP को हरियाणा ही नहीं पंजाब और दिल्ली में भी सभी सीटों पर अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ना चाहिए। सोमनाथ ने कहा हरियाणा में बीजेपी डेथबेड पर आ गई है। वहीं कांग्रेस में भारी अंतर्कलह है। हरियाणा केजरीवाल का गृह राज्य है। ऐसे में आम आदमी पार्टी को हरियाणा राज्य में पहली नॉन बीजेपी और नॉन कांग्रेसी सरकार देने के लिए अपने दम पर प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए।

Post Views: 368
Tags: #Congress Aam Aadmi Party Electoral Alliance#Haryana Assembly Election 2024
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version