हरिय़ाणा में दूल्हा मंडप छोड़कर भाग गया। वजह दहेज में कार नहीं मिलना रही। दूल्हे ने फेरे के पहले कार मांगी दूल्हन के घर वालों ने मना किया और फिर हुए एक हाईवोल्टेज फैमिली ड्रामा उसके बाद से दूल्हा फरार है।
मंडप छोड़कर कैसे भागे दूल्हे राजा
दूल्हे राजा मंडप छोड़कर भाग गए। इसके लिए उन्होंने कहा कि उनको चक्कर आ रहे हैं । चक्कर के बहाने उनके परिवार के लोग उनको हास्पिटल ले जाने का बहाना करें । हास्पिटल जाने के बाद देर तक दूल्हे राजा नहीं लौटे और तो और जब दुल्हन के घरवालों ने पता किया तो पता चला कि चक्कर तो बहाना था दरअसल दूल्हे राजा को मंडप से रफूचक्कर होना था।
दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे औऱ उसके परिवार की शिकायत पुलिस मे दर्ज करा दी है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
दहेज की मांग कर रहा था दुल्हे का परिवार
दुल्हन के परिवार का आऱोप है कि दुल्हे ने दहेज में कार की मांग की थी। जब दूल्हे के फेरे के लिए बुलाया गया तो दूल्हे की मां ने कहा कि उनको बाइक नहीं कार चाहिए। आधी रात को दूल्हन के घरवाले क्या करते कार देने से मना किया तो दूल्हे की मां ने 15 लाख कैश मांग लिया। दूल्हन के घरवालों ने इस पर भी मना कर दिया।
कैश नहीं मिलने पर भाग गया दूल्हा
दुल्हने के परिवार का आरोप है कि दुल्हे ने फिर चक्कर आने की बात की दूल्हे की मां और उसके परिवार के लोग दूल्हे को लेकर अस्पताल गए। जब देर तक दूल्हा नहीं लौटा तब दुल्हन के परिवार वाले अस्पताल पंहुचे लेकिन वहां कोई नहीं था।
पुलिस कर रही है जांच
दुल्हन के घरवालों की शिकायत पर अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि दूल्हे और उसके परिवार के लोगों के मिलने के बाद ही मामले ही तफ्तीश आगे बढाई जा सकेगी और सच्चाई सामने आएगी।





