सपा-भाजपा में भले हो रार, लेकिन भाजपा के एक नेता को सपा नेता की बेटी से ही हो गया प्यार

शादीशुदा दो बच्चों के बाप पर लड़की भगाने का आरोप

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। बीजेपी के एक नेता पर सपा नेता की बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगा है। इस मामले में सपा नेता ने शिकायत की है और उनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

शादीशुदा और दो बच्चों का बाप है नेता

शादीशुदा और दो बच्चों के बाप बीजेपी नेता की इस करतूत से पार्टी की किरकिरी होने के बाद बीजेपी जिलाध्यक्ष ने उसे निष्कासित कर दिया। पूरा मामला हरदोई शहर कोतवाली इलाके के एक मोहल्ले का है। यहां बीजेपी के 47 साल के नगर महामंत्री आशीष शुक्ला पर समाजवादी पार्टी के नेता की 26 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। सपा नेता की ओर से पुलिस से की गई शिकायत में कहा गया है कि आशीष शुक्ला उर्फ राजू शुक्ला 13 जनवरी को उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया है।

आशीष शुक्ला को जानिए

दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी बीच सपा नेता की बेटी की शादी भी तय हो गई थी। हालांकि, शादी से पहले ही दोनों फरार हो गए। बता दें कि बीजेपी नेता आशीष शुक्ला शादीशुदा है और उसका 21 साल का बेटा और सात साल की बेटी भी है।  इस बीच सोशल मीडिया पर पूरा मामला जमकर वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की टीका-टिप्पणी कर रहे हैं।

Exit mobile version