क्रिकेट जगत के चर्चित खिलाड़ी हार्दिक पांड्या तलाक के बाद फिर से अपनी निजी जिंदगी में खुश नजर आ रहे हैं। बीते साल उनका तलाक बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से हो गया था। इसके बाद उनका नाम ब्रिटिश सिंगर-मॉडल जैस्मिन वालिया से जुड़ा, लेकिन कुछ ही महीनों में उनका रास्ता अलग हो गया।
अब खबरें हैं कि हार्दिक पांड्या मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ रिलेशनशिप में हैं। बीती रात दोनों को पहली बार एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया। हार्दिक पांड्या एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। वहीं माहिका शर्मा ने ब्लैक चश्मा और पिंक बैग के साथ अपना एयरपोर्ट लुक पूरा किया। नो मेकअप लुक में भी माहिका बेहद स्टाइलिश और स्मार्ट दिखाई दीं।
दोनों के साथ नजर आने के बाद क्रिकेट फैंस और सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई है कि हार्दिक पांड्या ने अपनी जिंदगी में नया प्यार ढूंढ लिया है। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के साथ आराम और सहज महसूस कर रहे थे।
हार्दिक पांड्या की फील्ड में जबरदस्त परफॉर्मेंस के बाद अब उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में है। फैंस को यह देखना बेहद पसंद आया कि उनके पसंदीदा क्रिकेटर अब खुश नजर आ रहे हैं और नई रिलेशनशिप में आगे बढ़ रहे हैं।




