Tuesday, November 3, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

हमास-इजराइल युद्ध ईरान दी अब इजराइल को ये धमकी…क्या ईरान भी युद्ध में कूदेगा?

DigitalDesk by DigitalDesk
October 13, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Hamas-Israel war Iran threatens Israel
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर इजरायल की ओर से की जाने वाली भीषण बमबारी लगातार जारी है। ऐसे में अब ईरान भी जंग के मैदान में आ रहा है। उसने इजरायल को धमकी दी है और कहा है कि अगर गाजा पर इजरायल के हमले बंद नहीं हुए तो दूसरे मोर्चे पर भी युद्ध शुरू हो सकता है।

  • फिलिस्तीन आतंकी संगठन है हमास
  • हमास ने शनिवार को किया इजरायल पर हमला
  • हमास ने इजरायल पर हजारों रॉकेट से किया हमला
  • हमास के लड़ाकों ने इजरायली क्षेत्र में किया कत्लेआम
  • अब तक इजरायल में 1300 से अधिक लोगों की मौत
  • इजरायली सेना भी दी रही हमास के हमलों का जवाब
  • गाजा पट्टी की बिजली, पानी, ईंधन और खाने की सप्लाई बंद
  • इजरायली एयरस्ट्राइक से 1400 से अधिक लोगों की मौत

फिलिस्तीन आतंकी संगठन हमास ने पिछले शनिवार को इजरायल पर भीषण हमला किया था। हमास ने इजरायल पर हजारों रॉकेट से हमला किया फिर उसके लड़ाकों ने इजरायली क्षेत्र में घुसकर कत्लेआम मचाया। जिसमें अब तक इजरायल में 1200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। उधर इजरायली सेना भी हमास के इन हमलों का जवाब दे रही है। उसने गाजा पट्टी की बिजली, पानी, ईंधन और खाने की बंद कर दी है। गाजा में इजरायली एयरस्ट्राइक से करीब 1400 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

Related posts

UP Assembly Elections 2027 grand battle for the seven seats of Ballia

UP Assembly Election 2027: बलिया की सात सीटों पर 2027 का महासंग्राम! सपा की पकड़ या भाजपा की वापसी?

November 3, 2026
Permission to burst firecrackers in Delhi NCR for only two days during Diwali Supreme Court sets strict conditions

दिल्ली-एनसीआर में दिवाली पर सिर्फ दो दिन पटाखों की छूट! सुप्रीम कोर्ट की सख्त शर्तें, जानिए कब और कहां जला सकेंगे ग्रीन पटाखे

November 3, 2026

हमास के खिलाफ एलन मस्क की डिजिटल स्ट्राइक

इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। इस बीच हमास पर सोशल मीडिया साइट X जिसे पूर्व में ट्विटर कहा जाता था उसने भी एक्‍‍‍‍‍शन लिया है। हमास पर सोशल मीडिया साइट X ने डिजिटल स्ट्राइक की है। उससे जुड़े सैकड़ों अकाउंट पर सोशल साइट एक्स ने बैन लगा दिया है। सोशल मीडिया साइट X के स्वामी एलन मस्क ने कहा कि आतंक के लिए कोई जगह नहीं है। इसके साथ ही इजराइल पर हमले के बाद से आतंकवादी संगठन हमास से जुड़े सैकड़ों अकाउंट उसने हटा दिये।

ऑपरेशन अजय: इजराइल से स्वदेश लौटे 212 भारतीय

इज़रायल और हमास में जारी जंग के बीच भारत ने ‘ऑपरेशन अजय’ अभियान चलाया है। जिसके तहत वहां फंसे भारतीयों को सुरक्षित लाया जा रहा है। पहली फ्लाइट भारत आ गई है। जिससे करीब 212 भारतीय स्‍वदेश लौटे हैं। बताया जाता है कि अभी भी इज़रायल में करीब 18 हजार भारतीय फंसे हैं। जिनमें से ज्‍यादातर वहां आईटी प्रोफेशनल और छात्र हैं। पिछले शनिवार को हमास ने इज़रायल पर आतंकी हमला किया था। इसके बाद से वहां युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। इज़रायल और हमास में चल रही जंग के बीच फंसे भारतीयों को निकालने के लिए मोदी सरकार ने यह विशेष अभियान चलाया है। जिसे ऑपरेशन अजय का नाम दिया गया है।

भारत सरकार के ​खिलाफ जहर उगलने पर होगी कार्रवाई !

इजरायल और आतंकी संगठन हमास के बीच युद्ध का असर भारत में भी दिखाई दे रहा है। पिछले दिनों यूपी की अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में फिलस्तीन और हमास का समर्थन करते हुए कुछ लोगों ने मार्च निकाला था। जिसे लेकर अब यूपी की योगी सरकार सख्ती दिखाने जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को कड़े निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने आदेश दिया है कि इजरायल-हमास युद्ध में भारत सरकार के स्टैंड के खिलाफ किसी भी बयान और गतिविधि पर राज्य सरकार की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं नवरात्र और आने वाले त्योहारों को लेकर भी सीएम ने जिलों के डीएम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक के दौरान कई निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिये कि इजराइल युद्ध में भारत सरकार के विचारों के विपरीत किसी भी तरह की गतिविधि न होने पाए।

Tags: Hamas-Israel warIran threatens IsraelWill Iran also jump into war?
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version