Monday, June 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश

आधी आबादी पूरी सियासत-क्या सचमुच अब इतिहास लिखने वाला है

आधी आबादी पूरी सियासत-क्या सचमुच अब इतिहास लिखने वाला है

DigitalDesk by DigitalDesk
September 19, 2023
in मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार
0
आधी आबादी  पूरी सियासत-क्या सचमुच अब इतिहास लिखने वाला है
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आधी आबादी पूरी सियासत-क्या सचमुच अब इतिहास लिखने वाला है

मध्यप्रदेश में चुनावी शंखनाद हो गया है। और लगता है कि इन चुनावों में मध्यप्रदेश एक नया इतिहास लिखने जा रहा है। ये इतिहास होगा आधी आबादी का। मध्यप्रदेश में इस बार आधी आबादी पर पूरी सियासत चल रही है। पहले कभी हिदुंस्तान में आधी आबादी के वोट को परिवार के पुरूष से साथ जोड़कर देखा जाता था लेकिन इस बार के चुनाव में आधी आबादी के वोट के जरिए पूरे परिवार के वोट को साधने की कोशिश की जा रही है। कारण है आधी आबादी की बढ़े हुए वोटर ।

Related posts

up Mission 2027

मिशन 2027 के लिए बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक दांव, यूपी में जिला स्तर पर बढ़ी निगरानी

June 7, 2026
Vaibhav Suryavanshi

सिर्फ खेलना नहीं, 20 साल तक क्रिकेट पर राज करना है: वैभव सूर्यवंशी का बड़ा सपना

June 7, 2026

चुनाव आयोग के आकंड़ो के अनुसार मध्यप्रदेश में 2018 से लेकर अब तक महिला वोटर की संख्या में पुरूषों से ज्यादा इजाफा हुआ है। महिला वोटर को 2013 की तुलना में 2018 में वोट करने भी ज्यादा निकली । मसलन 2013 में अगर 70 प्रतिशत महिलाओं ने वोट किया तो 2018 में 74 प्रतिशत मतलब कि सीधे तौर पर चार प्रतिशत वोटर में बढोतरी हुई। यही कारण है कि अब प्रदेश की राजनीति आधी आबादी के इर्द-गिर्द घूमने लगी।

सत्तापक्ष ने योजनाऐं लांच कर दी तो विपक्ष ने भी आधी आबादी के लिए वादों औऱ घोषणाओं की झड़ी लगा दी। आधी आबादी के राजनीतिक धुरी बनने के बाद से मैदानी स्तर पर भी इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है।इसके लिए हम जनआर्शीवाद यात्रा का उदाहरण ले सकते हैं। बीजेपी के जन आर्शावाद यात्रा में नई बात देखने को मिल रही है। आमतौर पर किसी भी तरह की राजनैतिक यात्राओं में महिलाऐं घर की छत, छज्जों और गलियारों से देखा करती थी ,वो भी ज्यादातर सिर ढंककर या घूंघट की आड़ में। लेकिन इस बार यात्रा में जो नजारा देखा वो हर साल की तुलना में बहुत अलग था। बल्कि 2018 की तुलना में बहुत अलग था।

इस बार यात्रा के स्वागत के लिए जो मंच बने थे उन मंच पर नेता जी का स्वागत करने वालों में महिलाओं की तादाद ज्यादा थी। कुछ मंच तो ऐसे थे जिन पर केवल महिलाऐं थी। यात्रा निकालने वाली बीजेपी ने गानों को सिलेक्शन भी कुछ ऐसा किया था जो लगातार राखी जैसे त्यौहारों का फील दे रहे थे। फिर चाहे वो फूलों को तारों का सबका कहना हो या फिर भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना।

यात्रा के इस बदले नजारे का सारा क्रेडिट प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना को जाता है। आमतौर पर जीत के लिए राजनैतिक दल ऐसी योजनाओं को अकसर लाते हैं। लेकिन वोट के लिए शुरू की गई ये योजना कितना बड़ा इतिहास लिख सकती है इसकी कल्पना फिलहाल राजनैतिक दल भी नहीं कर पा रहे होंगे। वोट के लिए शुरू हुई आधी आबादी कि सियासत ने राजनीति में तो आधी आबादी के वोट को तो निर्णायक साबित कर दिया लेकिन कहीं न कहीं ये भी तय हो चुका है कि आने वाले दिनों में आधी आबादी की समाज में भूमिका भी निर्णायक होने वाली है।

वैसे भी मध्यप्रदेश आधी आबादी के लिए योजना बनाने में शायद देश का सबसे अनोखा और इकलौता राज्य होगा। जिसमें लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्यादान और अब लाड़ली बहना जैसी योजनाऐं है। इस तरह की योजनाओं से मध्यप्रदेश में तो आधी आबादी से सामाजिक हालात में सुधार आया है । साथ ही देश के कई अन्य राज्यों में इस तरह की योजनाओं को लागू किया है। खासकर लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजना ने तो प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार किया है, लेकिन अब लाड़ली बहना योजना गेम चेंजर साबित होकर लगातार लागू रही तो सामाजिक ताने बाने में सकारात्मक बदलाव करेगी।

Post Views: 168
Tags: #mpelection #mpbjp #mpcongress
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version