Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

सावधान!…मध्य प्रदेश आ चुका है H3N2 वायरस,भोपाल में मिला पहला मरीज,आप भी रहें सतर्क

DigitalDesk by DigitalDesk
March 18, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, शहर और राज्य
0
H3N2 virus Madhya Pradesh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

H3N2 वायरस देश भर में धीरे-धीरे फैलने लगा है। महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में H3N2 वायरस तेजी से फेल रहा है। वहीं अब मध्य प्रदेश में भी इस वायरस की आहट सुनाई दे रही है। राजधानी भोपाल में H3N2 वायरस का पहला मरीज मिला है। जिससे स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। अधिकारियों का कहना है मरीज को खांसी और जुकाम की शिकायत थी। जिसके बाद उसके सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे थे। जिसकी रिपोर्ट के बाद पता चला कि मरीज H3N2 का शिकार है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जब जांच की गई तो उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री सामने नहीं आई है।

कमजोर इम्यूनिटी बड़ा खतरा

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लंग्स इंफेक्शन और अस्थमा के मरीजों को इससे खतरा अधिक हो सकता है। साथ ही बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं के साथ बच्चों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है। ऐसे में प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से लोगों को बचना चाहिए। H3N2 इन्फ्लूएंजा के लक्षण को लेकर भी विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि कोल्ड और कफ की तरह ही इस बीमारी में भी समस्या होती है। संक्रमण की चपेट में आने पर नाक लगातार बहने लगती या नाक बंद हो जाती है। जिससे सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं गले में खराश के साथ ही खांसी होने लगती है। तो शरीर में दर्द होने के साथ सिरदर्द और बुखार आने लगता है। साथ ही उल्टी-दस्त की भी समस्या होने लगती है। संबंधित व्यक्ति की सांस फूलने और थकान के साथ ठंड मससूस होने पर तत्काल चिकित्सा विशेषज्ञों से संपर्क किया जाना चाहिए।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

भोपाल के सीएमएचओ ने की वायरस की पुष्टि

भोपाल के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.प्रभाकर तिवारी का कहना है एक मरीज में एच3एन2 वायरस की पुष्टि हुई है। जिसकी उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच है। जो भोपाल के बैरागढ़ इलाके के रहने वाला है। बता दें इस वायरस ने फिलहाल देशभर में चिंता का माहौल बना दिया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की एडवायजरी भी बता रही है कि गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे, शुगर, हार्ट, लिवर, किडनी, कैंसर और श्वांस के रोगियों को संक्रमण का खतरा अधिक है। ऐसे में सभी अपनी ओर से सावधानी बरते। इस तरह माना जा रहा है कि अब इन्फ्लूएंजा H3H2 की एंट्री मध्यप्रदेश में में भी हो गई है। राज्य में यह पहला केस है। भोपाल में युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशाासन में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग आयुक्त की ओर से सभी जिलों के सीएमएचओ और सिविल सर्जन को एडवायजरी जारी कर दी गई है। इतना ही नहीं जबलपुर और ग्वालियर में भी जांच लोगों की जांच के लिए अपील की जा रही है। साथ ही अस्पतालों में में उपचार के लिए जरूरी उपकरण, दवाएं और मेडिकल ऑक्सीजन के पुख्ता व्यवस्था करने को भी निर्देश दिये गये हैं।

Post Views: 157
Tags: Bhopalfirst patient of H3N2 virusH3N2 VirusMadhya Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version