Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

महाराष्ट्र में H3N2 का महाप्रकोप, कई राज्यों में बढ़ रहा वायरस का खतरा

DigitalDesk by DigitalDesk
March 16, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
H3N2 Outbreak Virus
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देश के कई राज्यों में H3N2 वायरस खतरा बढ़ गया है। खासतौर पर दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र में H3N2 वायरस तेजी से फेल रहा है। इस वायरस की चपेट में आने से देश में अब तक 9 लोगों की मौत हुई है। वायरस का सबसे ज्यादा प्रभाव महाराष्ट्र में दिखाई दे रहा है। यहां वायरस के 352 मामले अब तक सामने आ चुके हैं। मुंबई में 32 मरीज भर्ती हैं। जिनमें से 4 H3N2 और 28 H1N1 के हैं। इन्फ्लूएंजा H3N2 के खतरे को देखते हुए सीएम एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मीटिंग करने जा रहे हैं। जिसमें डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत भी मौजूद रहेंगे।

बता दें वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खतरे के बीच एक बार फिर नए वायरस ने दस्तक दी है। भारत में दिल्ली ही नहीं गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्य इस नए वायरस की चपेट में हैं। यहां H3N2 वायरस खतरा बढ़ता जा रहा है। वहीं इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 9 लोगों की मौत दर्ज हुई है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

बता दें वायरस का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में नजर आ रहा है। जिसमें स्वाइन फ्लू और H3N2 के कुल 352 मामले सामने आ चुके है। जहां पर बीएमसी के आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में 32 मरीज भर्ती हैं। जिनमें से 4 मरीज H3N2 और 28 H1N1 के मरीज हैं। इन सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है। यहां पर वायरस के खतरे को देखते हुए सीएम शिंदे और अधिकारी बैठक कर रहे हैं। महाराष्ट्र में पिछले सात दिनों में H3N2 वायरस से दो लोगों की मौत की पुष्टी हुई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने विधानसभा में इसकी जानकारी दी। मृतकों में अहमदनगर का 23 वर्षीय मेडिकल का छात्र भी शामिल है जो पिछले सप्ताह अपने दोस्तों के साथ अलीबाग गया था। वहां से लौटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके अलावा नागपुर के एक 72 वर्षीय व्यक्ति ने भी H3N2 का शिकार किया जो इन्फ्लुएंजा ए वायरस का एक उपप्रकार है। बीएमसी के मुताबिक मुंबई में 32 मरीज भर्ती हैं। जिनमें से चार मरीज एच3एन2 और 28 एच1एन1 या स्वाइन फ्लू के मरीज हैं। इन सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है।

अस्पतालों को किया गया अलर्ट

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने बताया कि एच3एन2 वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि एच3एन2 वायरस जानलेवा नहीं है और इलाज के जरिए इसे ठीक किया जा सकता है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।

पुडुचेरी में स्कूल बंद

गुजरात के वडोदरा में भी H3N2 वायरस से एक महिला की मौत का दावा किया जा रहा है। हालांकि इसकी अभी तक सरकार की ओर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। तो दिल्ली के LNJP अस्पताल में करीब 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया है। यहां नए केस को देखते हुए बेड और डॉक्टरों की सुविधा बढ़ाई जा रही है। वहीं पुडुचेरी में एहतियात बरती जा रही है। यहां सभी स्कूल 16 से 26 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं।

Post Views: 247
Tags: DelhigujaratH3N2 failing fastH3N2 VirusMaharashtra
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version