ज्ञानवापी मस्जिद मामला: मुस्लिम पक्ष भी ASI सर्वे में शामिल; आज खोला जाएगा बेसमेंट

ज्ञानवापी मस्जिद मामला: मुस्लिम पक्ष भी ASI सर्वे में शामिल; आज खोला जाएगा बेसमेंट

वाराणसी: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में एएसआई का सर्वे शनिवार को भी जारी है. सुप्रीम कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद आज से मुस्लिम पक्ष भी सर्वे के दौरान मौजूद रहेगा. पहले दिन मुस्लिम पक्ष ने सर्वे का बहिष्कार किया था. वजूखाना को छोड़कर मस्जिद के अन्य हिस्सों का फिर से सर्वेक्षण किया जाएगा।

पहले दिन सर्वे में क्या क्या हुआ
पहले दिन के सर्वे में परिसर का आकार तैयार करने के साथ ही परिसर की माप भी करायी गयी. एएसआई की टीम ने दीवारों और उसके आसपास के हिस्सों से सबूत जुटाए हैं. बताया जा रहा है कि शनिवार को रेडिएशन के जरिए जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

शनिवार को क्या होगा सर्वे में
आज शनिवार को होने वाले सर्वे में मुस्लिम पक्ष के कब्जे वाले बेसमेंट को भी खोला जाएगा. तहखाने की चाबियां मुस्लिम पक्ष के पास हैं. मुस्लिम पक्ष शनिवार को पहली बार सर्वे में हिस्सा ले रहा है. लंबे समय से बंद होने के कारण सबसे पहले नगर निगम बेसमेंट की सफाई कराएगा। फिर इसकी लंबाई-चौड़ाई मापी जाएगी।

Exit mobile version