जय विलास पैलेस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए बिछा रेड कारपेट, राष्ट्रपति के सम्मान में शाही भोज

President Draupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ग्वालियर के दौरे पर रहेंगी। वे ग्वालियर में करीब साढ़े चार घंटे का समय बिताएंगी। खास बात यह है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल जय विलास पैलेस जाएंगी। उनके स्वागत के लिए महल में खास इंतजाम किए गए। महल में राष्ट्रपति के लिए शाही भोज का आयो​जन किया जा रहा है। उनके स्वागत की भी तैयारी खास और पारंपरिक अंदाज में की गई हैं।

महल जय विलास पैलेस में राष्ट्रपति करीब ढाई घंटे रुकेगी। इस दौरान वे जय विलास पैलेस म्यूजियम भी देखेंगी। यहां से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अटल बिहारी बाजपाई ट्रिपल आईटीएम पहुंचेंगी। जहां वे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के अलावा मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और सीएम शिवराज, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,नरेंद्र सिंह तोमर सहित बीजेपी के कई दिग्गज नेता यहां मौजूद रहेंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। एयरपोर्ट से लेकर सिंधिया के महल जय विलास पैलेस और अटल बिहारी वाजपेई ट्रिपल आईटीएम कॉलेज तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस को तैनात किया गया है। वीआईपी दौरे को लेकर शहर के नागरिकों को असुविधा ना हो इसके लिए भी यातायात बदला गया है। राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर स्पेशल आर्म्ड फोर्स के साथ क्यूआरएफ, एसटीएफ की भी मदद ली गई है। ग्वालियर शहर के उन इलाकों जहां से राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा। वहां उन रूट पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उन इलाकों को पुलिस छावनी में तब्दील किया जा चुका है।

Exit mobile version