गुप्त नवरात्रि 2025: जानें कैसे करें घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर…? गुप्त नवरात्रि में सुख-शांति के लिए करें ये उपाय

Gupt Navratri 2025 Know how to remove negative energy from home do these remedies for happiness and peace in Gupt Navratri

Gupt Navratri 2025: एक साल में चार बार नवरात्रि आती है। जिसमें शारदीय और चैत्र नवरात्रि के साथ दो गुप्त नवरात्रि भी शामिल हैं। मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि में शक्ति की दाता मां दुर्गा की दस महाविद्याओं की आराधना और पूजा की जाती है। यह भी मान्यता है कि इन महाशक्तिशाली रूपों की भक्ति आराधना करने से भक्त को विभिन्न आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त होती हैं।

मान्यता है कि गुप्त नत्ररात्रि में इन शक्तिशाली रूपों की भक्ति से विभिन्न आध्यात्मिक सिद्धियां हासिल होती हैं। हालांकि गुप्त नवरात्रि विशेषतौर पर तांत्रिक साधनाओं के लिए ही जानी जाती है। नियमित जीवन जीने वालों के लिए पारंपरिक और सरल तरीके से देवी दुर्गा की पूजा करने की सलाह दी जाती है। यदि आपके घर में बार-बार झगड़े, आर्थिक तंगी, या अशांति का माहौल बना रहता है तो गुप्त नवरात्रि के ये उपाय आपके लिए बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। आइए, जानते हैं कुछ सरल और प्रभावी उपाय जो आपके घर को नकारात्मकता से मुक्त कर सकते हैं।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि…घर में नकारात्मक ऊर्जा के लक्षण

नकारात्मक ऊर्जा की मौजूदगी को पहचानना बेहद जरूरी है। कई संकेत आपके घर में नकारात्मकता की ओर इशारा कर सकते हैं, जैसे- परिवार के सदस्यों के बीच बेवजह तनाव और झगड़े, बार-बार बीमार पड़ना या इलाज के बावजूद ठीक न होना, आर्थिक समस्याओं का बढ़ना, घर में बेचैनी या भारीपन का एहसास, बनते कामों का बिगड़ जाना या सफलता में बार-बार रुकावट। यदि ये संकेत दिखाई दें तो गुप्त नवरात्रि के दौरान कुछ उपाय आजमा सकते हैं।

नकारात्मक ऊर्जा ऐसे करें दूर

अखंड दीपक जलाएं
गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों तक हर शाम घर के मंदिर में देसी घी का अखंड दीपक जलाएं। मान्यता है कि यह उपाय घर से नकारात्मक शक्तियों को दूर करता है और मां लक्ष्मी की कृपा लाता है। दीपक जलाते समय मंत्र का जाप करें। यह उपाय परिवार में सुख-शांति और समृद्धि लाने में सहायक है।

कपूर और लौंग का प्रयोग
रात को सोने से पहले एक मिट्टी के दीये में कपूर और चार लौंग डालकर पूरे घर में घुमाएं। इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। इस दौरान मंत्र का 21 बार जाप करें। इस उपाय को गुप्त रूप से करने से विशेष लाभ मिलता है।

गंगाजल का छिड़काव
गुप्त नवरात्रि के आरंभ से पहले और गुप्त नवरात्रि के दौरान घर के मुख्य द्वार के साथ ही सभी कमरों को गंगाजल छिड़ककर पवित्र करना चाहिए। नकारात्क शक्तियों को दूर करने के लिए गंगाजल में कुछ बूंदें नींबू के रस के साथ गुलाब की पंखुड़ियां मिला लें फिर उसका छिड़काव करने से नकारात्मक ऊर्जा तेजी से दूर होती है।

मंत्र जाप और दुर्गा सप्तशती पाठ

गुप्त नवरात्रि में प्रतिदिन मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके अलावा, दुर्गा सप्तशती का पाठ करना अत्यंत फलदायी होता है। यह पाठ न केवल नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करता है, बल्कि मनोकामनाओं को भी पूरा करता है। पाठ के बाद लाल फूल और गुड़ का भोग मां दुर्गा को अर्पित करें।

हनुमान मंदिर में उपाय
गुप्त नवरात्रि के दौरान किसी भी हनुमान मंदिर में जाएं। पीपल के पत्ते पर राम नाम लिखकर उस पर गुड़ या मिठाई चढ़ाएं। इस उपाय से व्यापार में उन्नति, सौभाग्य और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है।

वास्तु दोष निवारण
यदि घर में वास्तु दोष या ग्रह दोष के कारण नकारात्मकता है तो प्रतिदिन शिवलिंग पर लाल चंदन और गंगाजल अर्पित करें। साथ ही घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में मिट्टी के पात्र में पानी भरकर रखें। यह उपाय वास्तु दोष को कम करता है और नकारात्मक ग्रह प्रभाव को शांत करता है।

सुगंधित धूप और फूलों का प्रयोग
घर में सुगंधित धूपबत्ती या अगरबत्ती जलाएं। साथ ही ताजे फूलों का गुलदस्ता लिविंग रूम में रखें। फूलों की खुशबू और धूप का धुआं नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मकता लाता है। विशेष रूप से गुलाब और चमेली के फूल इस कार्य में प्रभावी हैं।

तुलसी का पौधा लगाएं
घर की पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं। तुलसी न केवल सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है, बल्कि नकारात्मक शक्तियों को भी दूर रखती है। प्रतिदिन तुलसी को जल अर्पित करें और दीपक जलाएं।

नकारात्मक ऊर्जा की जांच का आसान तरीका
यदि आपको संदेह है कि घर में नकारात्मक ऊर्जा है तो एक गिलास में गंगाजल भरें और उसमें गुलाब की पंखुड़ियां डालकर 24 घंटे के लिए किसी कोने में छिपाकर रखें। 24 घंटे बाद यदि पानी का रंग बदल गया हो या उसमें बुलबुले दिखें तो यह नकारात्मक ऊर्जा का संकेत है। ऐसे में इन उपायों को तुरंत शुरू करें। …(प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version