Gujrat Election 2022:गुजरात चुनावों के नतीजों के बाद क्या आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलेगा

Aam Admi Party

दो चरणों में होने वाले गुजरात चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के साथ बराबरी से ताल ठोक रही है आम आदमी पार्टी। गुजरात के नतीजे चाहे जो भी हों आम आदमी पार्टी के लिए बेहतर हो सकते हैं। गुजरात के नतीजे आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय दल का दर्जा दिला सकते हैं।

गुजरात नतीजों के बाद राष्ट्रीय दल बन सकती है आप

गुजरात विधानसभा चुनावों के नतीजे 8 दिसंबर को आने हैं। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने गुजरात में सरकार बनाने का दावा किया है । आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में दावा किया था कि उनकी पार्टी गुजरात में सरकार बनाने जा रही है। अब आम आदमी पार्टी गुजरात में सरकार बनाए या न बनाए एक बात तो तय है कि-आम आदमी पार्टी इन नतीजों के बाद राष्ट्रीय दल बन सकती है।

कैसे बनती है कोई पार्टी राष्ट्रीय राजनैतिक दल

किसी पॉलिटिकल पार्टी का राष्ट्रीय दल बनने के लिए कुछ शर्तें पूरी करनी पड़ती हैं।

1- किसी पॉलिटिकल पार्टी को अगर चार राज्यों में क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त है तो वो राष्ट्रीय पार्टी बन सकती है।

2- कोई पार्टी चार लोकसभा सीटों के अलावा विधानसभा चुनावों में चार राज्यों में छह प्रतिशत वोट लाती है तो भी वो राष्ट्रीय पार्टी बन सकती है।

आप की गुजरात में क्या है स्थिति

आप पार्टी का दावा है कि वो गुजरात में सरकार बनाएगी। अगर गुजरात में उनकी पार्टी जीतती नहीं है, अगर वो कांग्रेस की तुलना में कम सीटें पाती है , अगर वो दूसरे नंबर की पार्टी भी नहीं बन पाती है तब भी आप राष्ट्रीय दल का दर्जा प्राप्त कर सकती है। क्योंकि आप ने गुजरात में जिस तरह बीजेपी और कांग्रेस को चुनौती दी है आप इतने वोट तो पा लेगी कि वो राष्ट्रीय राजनैतिक दल का दर्जा प्राप्त कर सके।

कैसे बनेगी आप की राह आसान

आम आदमी पार्टी के पास फिलहाल दो राज्यों में सरकार है। पहली दिल्ली और दूसरी पंजाब में इसके अलावा आम आदमी पार्टी के गोवा में दो विधायक हैं। राजनैतिक जानकार मानते हैं कि हिमाचल और गुजरात में आम आदमी पार्टी की सीटों और वोट प्रतिशत का गणित इतना जरूर होगा कि उसे राष्ट्रीय दल का दर्जा मिल सके। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के पास दो राज्यों में मुख्यमंत्री भी हैं।

राष्ट्रीय पार्टी बनने के आम आदमी पार्टी के कई फायदे हो सकते हैं। सबसे बड़ा फायदा आप को चुनाव चिन्ह का होगा।नेशल पार्टी का दर्जा मलते है देशभर में एक चुनाव चिन्ह मिल जाएगा।

 

 

Exit mobile version