Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

Gujarat VidhanSabha Election 2022:गुजरात विधानसभा चुनाव:पहला रण, शाम को थम जाएगा प्रचार का शोरगुल

DigitalDesk by DigitalDesk
November 29, 2022
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
1
Gujarat VidhanSabha Election 2022:गुजरात विधानसभा चुनाव:पहला रण, शाम को थम जाएगा प्रचार का शोरगुल

Gujarat Assembly Election 2022 second phase campaign last day political party

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Gujarat VidhanSabha Election 2022:गुजरात विधानसभा चुनाव अपने शबाब पर पहुंच चुका है। यहां दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होना है। 182 विधानसभा सीटों में से 89 पर मंगलवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इन 89 सीट पर पहले चरण में 1 दिसंबर को मतदान होना है। शेष 93 सीट पर पांच दिसंबर को मतदान होगा। बीजेपी के अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरान  मंगलवार को भावनगर और गांधीधाम कच्छ जिला में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।

दांव पर 788 उम्‍मीदवारों की साख

गुजरात चुनाव के पहले चरण में 788 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। गुजरात के पूर्व मंत्री पुरुषोत्तम सोलंकी, 6 बार से विधायक कुंवरजी बावलिया, मोरबी के नायक कांतिलाल अमृतियाए भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा और आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया पहले चरण में किस्मत आजमाने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं। जिनकी साख दांव पर लगी है। ऐसे में हर पार्टी आज चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकते हुए नजर आ रही है। अमित शाह आज चार ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। वहीं जेपी नड्डा देवगढ़ बारिया में जनसभा, भावनगर में रोड शो और रावपुरा में जनसभा करेंगे। दरअसल  इस बार भाजपा को गुजरात चुनाव में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। क्‍योंकि आम आदमी पार्टी भी मैदान में कूद पड़ी है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

शाह,नड्डा और योगी की रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नड्डा और भाजपा के अन्य नेता पहले चरण में किस्मत आजमा रहे पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में पहले ही रैलियां कर चुके हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया है। उन्होंने इन चुनाव में गुजरात की जनता से कई वादे किए हैं।

खड़गे, गहलोत ने किया प्रचार

राज्य में पिछले 27 सालों से बीजेपी का शासन है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच दिसंबर को दूसरे चरण में किस्मत आजमा रहे भाजपा उम्मीदवारों के लिए मंगलवार को प्रचार करेंगे।

भगवंत मान के लिए मांगेंगे वोट, करेंगे 6 रोड शो

आम आदमी पार्टी की ओर से अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में काफी रैलियों और जनसभाओं को संबोधित किया। केजरीवाल ने लिखकर दिया है कि इस बार गुजरात में उन्‍हीं की सरकार बन रही है। आप पार्टी ने गुजरात चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भी आप उम्मीदवारों के लिए आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रचार करते दिखेंगे। भगवंत मान 6 रोड शो करेंगे और आप प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट मांगेंगे।

Post Views: 249
Tags: gujarat assembly election 2022Polling will be held in two phases on December 1 and 5. The noise of election campaign will stop at 5 pmvoting on 89 seats in the first phase on December 1
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version