Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

सूरत में 6 मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत…मलबे के ढेर में जिंदगी की तलाश जारी…!

DigitalDesk by DigitalDesk
July 7, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Gujarat Surat industrial area building collapsedNDRF SDRF
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गुजरात के सूरत में भी बारिश के चलते 6 मंजिला इमारत ढह गई। इसके बाद वहां अब तक करीब 7 के मारे जाने की पुष्टि की गई है। वहीं रेस्क्यू अधिकारियों ने अब भी इस 6 मंजिला इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई है। बता दें सूरत शहर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक बहुमंजिला इमारत भरभरा कर ढह गई। इसके बाद रविवार सुबह तक बचाव दल ने करीब सात लोगों के शव मलबे से बरामद किये हैं। इस हादसे में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। एनडीआरएफ ने अपना बचाव अभियान जारी रखा है और मलबा हटाने के प्रयास अभी भी जारी हैं।

  • गुजरात के सूरत में 6 मंजिला इमारत ढही
  • हादसे में 7 के मारे जाने की पुष्टि की गई
  • मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका
  • सूरत के औद्योगिक क्षेत्र में हुआ हादसा
  • एनडीआरएफ ने जारी रखा बचाव अभियान

इस दर्दनाक घटना में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान हीरामन केवट, अभिषेक केवट, शिवपूजन केवट, साहिल, प्रवेश और ब्रिजेश गोंड के रूप में की गई है। वहीं गंभीर रुप से घायल एक व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। बता दें इमारत गिरने से घायल कशिश शर्मा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है। आशंका जताई जा रही है कि बिल्डिंग के मलबे के नीचे अभी भी 2-3 और लोग फंसे हो सकते हैं। बता दें हादसे के बाद पहला शव शनिवार रात करीब 9 बजे बरामद किया गया था। उसके बाद दूसरा शव रात 11 बजकर 50 मिनिट पर मलबे से बाहर निकाला जा सका। जबकि तीसरा शव सुबह 4 बजे, चौथा शव सुबह साढ़े चार बजे और तीन और शव सुबह पौने 5 बजे एक साथ बरामद किए गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारीक ने बताय कि अंतिम शव रविवार सुबह छह बजे निकाला जा सका।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

घटनास्थल पर मलबे का ढेर

शनिवार को दोपहर करीब पौने तीन बजे इमारत गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद एक महिला को मलबे से बचाया गया। जबकि 15 अन्य घायल हो गए। बचावकर्मियों ने रात भर अथक प्रयास किया और बड़े कंक्रीट स्लैब को हटाया। जिससे घटनास्थल पर मलबे का पहाड़ बन गया था। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के कार्यकर्ता फंसे हुए र​हवासियों तक पहुंचने के लिए कंक्रीट को काट रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल्डिंग के अचानक ढहने के बाद अफरा-तफरी मच गई। कई लोग मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए दौड़ पड़े। इमारत केवल सात साल पुरानी होने के बावजूद, अधिकांश फ्लैट खाली थे और जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थे।

2017 में बनी थी बिल्डिंग

ताश के पत्तों की तरह भराभरा कर गिरने वाली इस इमारत का निर्माण 2017 में किया गया था। जिससे इसके निर्माण की गुणवत्ता को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है। पूरी की पूरी इमारत केवल सात साल में ही ढह गई। इसके निर्माण की प्रक्रिया और प्रयोग की गई निर्माण सामग्री के गुणवत्ताहीन होने की आशंका जताई जा रही है।

सूरत पुलिस आयुक्त अनुपम गहलोत ने कहा, “लगभग पांच फ्लैटों पर कब्जा कर लिया गया था। जिनमें से ज्यादातर लोग इस क्षेत्र में कारखानों में काम करते थे। जब बचाव कार्य शुरू हुआ, तो फंसे हुए लोगों की चीखें सुनीं। एक महिला को मलबे से बचाया और उसे अस्पताल भेजा। इस घटना ने भवन सुरक्षा नियमों और निर्माण मानकों के कार्यान्वयन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे इमारत के ढहने के कारणों और इमारत के निर्माण में शामिल लोगों की जिम्मेदारी की गहन जांच करें। जिससे भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

Post Views: 261
Tags: #building collapse#industrial area#NDRF SDRFGujarat Surat
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version