Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

Gujarat Election 2022:बीजेपी को इस सीट पर मिली थी 170 मतों से हार, जीते थे कांग्रेस के जीतूभाई,वो 16 सीट जहां कम अंतर से हुई हार-जीत

DigitalDesk by DigitalDesk
November 23, 2022
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Gujarat Election 2022:बीजेपी को इस सीट पर मिली थी 170 मतों से हार, जीते थे कांग्रेस के जीतूभाई,वो 16 सीट जहां कम अंतर से हुई हार-जीत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Gujarat Election 2022:गुजरात विधानसभा चुनाव की सरगर्मी धीरे धीरे अपने शबाब की ओर बढ़ रही है। प्रचार का शोर तेज हो गया है। स्टार प्रचारकों के दौरे और जनसभाओं की संख्या भी बढ़ गई है। राज्य में सत्तारुढ़ बीजेपी का फोकस उन सीटों पर अधिक है जहां पिछले चुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ा था।  तो कांग्रेस की नजर गुजरात के गांवों पर है। कांगेस के नेता गांवों में जोर शोर से प्रचार कर रहे है। इधर आम आदमी पार्टी भी इस बार चुनाव में दखल देते नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी ने घर घर पहुंचने की रणनीति पर काम शुरु कर दिया है। इस बीच हम आपको गुजरात की इन 16 सीटों का चुनावी समीकरण बताएंगे जहां  जीतहार का अंतर  तीन हजार से भी कम था।

जी हां गुजरात के पिछले विधानसभा चुनाव में कम से कम 16 ऐसी सीट थीं। जिनपर हार जीतर का अंतर तीन हार वोट से कम रहा था। इनमें से सात सीटों पर यह  अंतर एक हजार वोट से कम रहा। कम अंतर से हार जीत वाली इन 16 सीट में से 10 पर बीजेपी और छह पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। इस बार इन सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस  दोनों पार्टियां जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। दोनों पार्टी के नेता इन सीटों पर अपनी अपनी जीत के दावे करते नजर आ रहे हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
170 मतों से  जीते थे कांग्रेस के जीतूभाई

कपराड़ा में 170 मतों से  जीते थे कांग्रेस के जीतूभाई

बात करें वलसाड जिले की कपराड़ा सीट की तो यहां 2017 के विधानसभा चुनाव में हार जीत का अंतर सबसे कम रहा। अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित कपराड़ा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जीतूभाई चौधरी जीते थे लेकिन 170 वोट से। उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार मधुभाई राउत को 170 मतों के अंतर से हराया था। राउत को जहां 92830 वोट मिले थे। वहीं चौधरी ने 93 हजार मत प्राप्त कि थे। लेकिन चौधरी ने 2020 में पाला बदल लिया था जिसके बाद हुए उपचुनाव में वे बीजेपी के टिकट पर लड़े। अब फिर वे इस चुनाव में भी बीजेपी से उम्मीदवार हैं।

गोधरा में मामूली अंतर से जीती थी भाजपा

पिछले चुनाव में निर्दलीय उम्मीवारों ने वोट काटने  का काम किया था।  कुछ मामलों में यह देखा गया कि बसपा  जैसे दल के साथ निर्दलीय उम्मीदवारों ने बड़ी संख्या में वोट हासिल किये थे, हालांकि वे जीत नहीं सकेए लेकिन हार का कारण जरुर बने। हम बात कर रहे हैं गोधरा की। जहां निर्दलीय उम्मीदवारों ने कांग्रेस का खेल बिगाड़ दिया था।  पंचमहल जिले की मुस्लिम बहुल गोधरा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सी के राउलजी ने कांग्रेस के प्रवीण सिंह चौहान को महज 258 मतों के मामूली अंतर से हराया था। पूर्व कांग्रेसी राउलजी को एक बार फिर गोधरा सीट से टिकट दिया गया है।

नोटा ने भाजपा को जिताया

ढोलका सीट पर 2017 में नोटा और बसपा को लगभग 4 हजार वोट मिले थे। इसके अलावा दो निर्दलीय उम्मीदवारों को 20 हजार से थोड़ा अधिक मत मिले। तब बीजेपी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्रसिंह चुड़ास्मा ढोलका सीट से महज 327 मतों के मामूली अंतर से जीत हासिल कर पाए थे। माना जा है कि इस सीट पर बसपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी राकांपा और दो निर्दलीय उम्मीदवारों को मिले लगभग 11 हजार वोट ने बीजेपी की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

कांग्रेस छोड़ी तो कांग्रेस से ही मिली हार

गांधीनगर की मानसा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश पटेल ने बीजेपी के युवा नेता अमित चौधरी को 524 मतों से हराया था। चौधरी ने 2012 में कांग्रेस के टिकट पर उसी सीट से जीत हासिल की थी।  लेकिन 2017 के चुनाव से पहले वह पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हो गए थे। अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित डांग एक अन्य सीट थी। जहां से बीजेपी के उम्मीदवार विजय पटेल को मात्र 768 मतों से कांग्रेस के मंगल गावित से हार का सामना करना पड़ा।

बोटाद सीट जीतने में बीजेपी को आ गया था पसींना

राज्य के पूर्व ऊर्जा मंत्री और बोटाद सीट से बीजेपी के विधायक सौरभ पटेल 2017 के चुनाव में 906 मतों के मामूली अंतर से जीते थे। उन्हें 79623 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी डीएम पटेल को 78717 वोट मिले थे। सौरभ पटेल को इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया। इसी तरह कई और सीट रहीं। जहां जीत हार का अंतर काफी कम रहा।

Post Views: 275
Tags: 16 seats won by a small marginGujarat Election 2022Publicitystar campaigner
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version