Thursday, May 29, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य दिल्ली

Gujarat Election 2022:आधी आबादी को प्रत्याशी बनाने में दिखाई कंजूसी, 182 विधानसभा सीट, 189 महिला उम्मीदवार

DigitalDesk by DigitalDesk
November 28, 2022
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Gujarat Election 2022:आधी आबादी को प्रत्याशी बनाने में दिखाई कंजूसी, 182 विधानसभा सीट, 189 महिला उम्मीदवार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा के चुनाव में सियासी दल कई वादे और दावे कर रहे हैं। दो चरणों में होने वो चुनाव के लिए कांग्रेस बीजेपी और आम आदमी पार्टी की ओर से नेताओं की रैलियों और जनसभा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंच रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं  गुजरात में सियासी दलों ने कितनी महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाया है। सियासी दलों को महिलाओं के वोट तो चाहिए लेकिन उन्हें उम्मीदवार बनाने में सभी दलों ने कंजूसी दिखाई। आइये जानते हैं चुनाव में कितनी है महिलाओं की भागीदारी।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी प्रमुख सियासी दलों की ओर से अपने अपने तरीकों से जीत के दावे  कर रहे हैं। इसके साथ ही सभी प्रमुख पार्टियों की नजर महिला मतदाताओं पर भी लगी है। दरअसल गुजरात में करीब 50 प्रतिशत महिला मतदाता हैं। लेकिन महिलाओं को टिकट देकर उम्मीदवार बनाने की बात करें तो सियासी दलों के दावे एक बार फिर खोखले साबित होते दिख रहे है। क्योंकि राज्य के मतदताओं की संख्या  चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई गुजरात की मतदाता सूची के अनुसार राज्य में कुल 4,90,89,765 मतदाता हैं। कुल मतदाताओं की बात करें तो गुजरात में 2,53,36,610 पुरुष और 2,37,51,738 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। गुजरात में इस बार कुल 11,62,528 नए मतदाता पंजीकृत हुए हैं। जबकि इसमें 1417 ट्रांसजेंडर वोटर हैं।

Related posts

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

May 8, 2025
चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

May 8, 2025

चुनावी मैदान में 1621 उम्मीदवार

गुजरात विधानसभा चुनाव  में महिला उम्मीदवारों की बात करें तो सियासी दल कंजूसी करते नजर आए। यहां महिला उम्मीदवारों की संख्या महज  189 है। जबकि  राज्य की 182 विधानसभा सीट के लिए करीब 1,621 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। राजनीतिक दलों ने उन सीटों पर मजबूरीवश टिकट महिलाओं को दिया जो उनके लिए आरक्षित थीं। सत्तारूढ़ बीजेपी ही नहीं विपक्षी कांग्रेस  ने भी हमेशा की तरह इस बार भी कुछ ही महिलाओं को टिकट देकर मैदान में उतारा है। हालांकि इस बार इन दलों की ओर से चुनाव लड़ रहीं महिला उम्मीदवारों की संख्या 2017 चुनाव की तुलना में अधिक है। बीजेपी ने 2017 में 12 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया था। इस बार पार्टी ने 18 महिलाओं को टिकट देकर मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस की बात करें तो 2017 में पार्टी ने 10 महिला उम्मीदवारों की तुलना में इस बार 14 महिलाओं को चुनावी मैदान में खड़ा किया है।

AAP से 6 महिला उम्मीदवार

वहीं आम आदमी पार्टी जो पूरे दमखम के साथ विधानसभा चुनाव में उतरी है उसने इस बार सभी 182 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। जिनमें से एक उम्मीदवार ने अपना नाम वापस ले लिया है। आप ने केवल 6 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। जिसमें से तीन अनुसूचित जनजाति सीट पर चुनाव लड़ रही हैं। औवेसी की पार्टी  ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन जो 13 सीट पर चुनाव लड़ रही है और उसने दो महिलाओं को टिकट दिया है।  जिनमें एक मुस्लिम और एक दलित समुदाय की महिला है। ता बसपा ने चुनाव के लिए 13 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। गुजरात में बसपा 101 सीट पर चुनाव लड़ रही है।

पहले चरण में 70 महिला उम्मीदवार

साल 1998 में हुए विधानसभा चुनाव में सिर्फ 98 महिलाएं ही चुनाव मैदान में थीं। 2017 के चुनाव में कुल 1828 उम्मीदवार मैदान में थे। जिनमें 1702 पुरुष थे। इस बार के विधानसभा चुनाव में पहले चरण में 70 महिलाएं हैं। गुजरात चुनाव में पहले चरण के लिए एक दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। गुजरात में चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण के लिए 788 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें 70 महिलाएं हैं। गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान होंगे।

5 चुनाव में बढ़ी महिला विधायकों की संख्या

गुजरात में पिछले पांच विधानसभा चुनावों में महिला विधायकों की संख्या तीन गुना बढ़ी है। हालांकि पुरुषों के मुकाबले यह अभी भी कम है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में 13 महिला विधायक चुनकर आई थीं। 1998 में जब चुनाव हुआ था। तब चार महिला विधायक ही जीत पाईं थी। इस बार भी गुजरात में महिला उम्मीदवारों की संख्या पुरुषों के मुकाबले काफी कम है।

2017 में 126 महिला प्रत्याशियों ने लड़ा था चुनाव

चुनाव आयोग के आंकड़े बताते हैं कि  दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को होने वाले गुजरात चुनाव में कुल 1621 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जिनमें से 139 महिला उम्मीदवार हैं। इन महिलाओं में से 56 निर्दलीय हैं। 2017 में हुए गुजरात में हुए चुनाव में कुल 1828 उम्मीदवारों में से 126 महिला उम्मीदवार थीं। उस साल गुजरात ने 13 महिला उम्मीदवारों को विधानसभा भेजा था। इसमें बीजेपी की 9 और कांग्रेस की 4 महिला उम्मीदवार थीं।

2017 में जमानत भी नहीं बचा पाईं थी 104 महिलाएं

पिछले 2017 के विधानसभा चुनाव में 169 पुरुष जीते थे। गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं। गुजरात में 2017 के विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक महिला उम्मीदवार मैदान में उतरी थीं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 126 महिलाएं मैदान में थीं। हालांकि यह बात अलग है कि इनमें से 104 महिला उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। गुजरात में उम्मीदवारों की संख्या भी बढ़ी है।

क्या कहती हैं महिला प्रत्याशी

बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने इस बार दलित एवं जनजातीय समुदायों की अपेक्षाकृत अधिक महिला उम्मीदवारों को चुनावी दौड़ में उतारा है। वड़ोदरा की सयाजीगंज सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमी रावत बताती हैं कि महिलाओं का प्रतिनिधित्व तब बढ़ेगा, जब संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाला विधेयक पारित होगा। जबकि  बीजेपी की राज्य महिला शाखा की प्रमुख दीपिकाबेन सर्वदा का कहना है कि उनकी पार्टी पहले से ही अध्यक्ष समेत महत्वपूर्ण पद देकर महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की दिशा में काम कर रही हैं।

 

Post Views: 74
Tags: 50 percent women votersFemale Candidates 189Gujarat 49089765 Votersgujarat assembly elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सरकारी डेलीगेशन में Shashi Tharoor, कांग्रेस भड़की – उदित राज बोले ‘भाजपा का सुपर प्रवक्ता बना दो’

सरकारी डेलीगेशन में Shashi Tharoor, कांग्रेस भड़की – उदित राज बोले ‘भाजपा का सुपर प्रवक्ता बना दो’

सरकारी डेलीगेशन में Shashi Tharoor, कांग्रेस भड़की – उदित राज बोले ‘भाजपा का सुपर प्रवक्ता बना दो’

मुख्य समाचार
Bihar Assembly Elections

बिहार विधानसभा चुनाव: चिराग पासवान खोला माथे पर तिलक और कलाई पर कलावा बांधने का राज..जानें क्या है इसकी वजह

मुख्य समाचार
BSP supremo Mayawati

जानें मायावती ने क्यों खाली किया दिल्ली का ये बंगला…क्या हैं सरकारी बंगला खाली करने की वजह

मुख्य समाचार

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. May 29, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version