Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

gujarat assembly election 2022: पीएम मोदी ने संभाला प्रचार का मोर्चा,गुजरात में मोदी करेंगे 25 रैली और रोड शो

DigitalDesk by DigitalDesk
November 19, 2022
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
gujarat assembly election 2022: पीएम मोदी ने संभाला प्रचार का मोर्चा,गुजरात में मोदी करेंगे 25 रैली और रोड शो
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गुजरात में हो रहे विधानसभा चुनाव की सरगर्मी अपने पूरे शबाब पर पहुंच चुकी है।सियासी दलों ने प्रचार अभियान जोर शोर से शुरू कर दिया है। बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में चुनाव प्रचार का मोर्चा संभालेंगे। पीएम मोदी गुजरात चुनाव के दौरान राज्य भर में करीब 25 रैलियां करने वाले हैं। बीजेपी ने पीएम की रैलियों को लेकर बड़े पैमाने पर योजना  तैयार की है। इसका आगाज आज शनिवार से हो रहा है। वलसाड जिले में पहला रोड शो होगा। पीएम मोदी अगले दिन 20 नवंबर को सौराष्ट्र दौरे पर रहेंगे। जहां वे वेरावल, धोराजी, अमरेली और बोटाड जाएंगे। यहां पीएम चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

पारडी में पीएम मोदी  का रोड शो

पीएम मोदी वलसाड जिले पारडी में रोड शो करने वाले हैं। जिसे लेकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं और संगठन ने तैयारी पूरी कर ली है। वलसाड की पारडी विधानसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी कनु देसाई ने रोड शो के रूट का निरीक्षण किया। वहीं पीएम मोदी के रोड शो को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी खास नजर रखी जा रही है। पीएम मोदी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 9 एसपी के साथ 17 डीएसपी, 40 पीआई, 90 पीएसआई समेत 15 हजार पुलिसकर्मी पूरे समय तैनात होंगे।

Related posts

Bihar Government

मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना…बिहार सरकार की एक ऐतिहासिक पहल…जानें प्रमुख योजनाएं

March 8, 2026
Yogi Government Uttar Pradesh

यूपी में बदलता सामाजिक और आर्थिक ढांचा…योगी सरकार की इन योजनाओं ने लिखी विकास की नई इबारत

March 8, 2026

स्टार प्रचारक बनाकर सौंपा 40 नेताओं को जिम्मा

गुजरात चुनाव को लेकर बीजेपी अपने चुनाव प्रचार में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाह रही है। पीएम मोदी के अलावा 40 स्टार प्रचारक तय किये हैं। इनमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर अमित शाह, नितिन गडकरी , राजनाथ सिंह , स्मृति ईरानी, भूपेंद्र पटेल, मनोज तिवारी जैसे बडे़ नाम शामिल हैं। इसके अलावा गुजरात के स्थानीय नेता और मंत्री भी चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाएंगे।

क्या सत्ता का वनवास खत्म कर पाएगी कांग्रेस

बीजेपी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में अबकी बार 150 पार का लक्ष्य तय किया है। चुनावी रण में अमित शाह समेत दिग्गज मैदान में उतर चुके हैं। वहीं 27 साल से चला आ रहा सत्ता का वनवास भोग रही  कांग्रेस भी पूरा दमखम लगा रही है। उसे इस बार सत्ता का वनवास खत्म होने की उम्मीद नजर आ रही है। बीजेपी और कांग्रेस के मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने भी पूरी ताकत झोंक दी है।

wall बनने की कोशिश में केजरीवाल

इधर आम आदमी पार्टी ने गुजरात में अप्रैल महीने के बाद से ही कैंपनिंग शुरु कर दी थी। आप के नेता लगातार लोगों से मिल रहे हैं। पार्टी संयोजक और दिलली के सीएम अरविंद केजरीवाल खुद गुजरात के लगातार दौरे कर रहे हैं। केजरीवाल गुजरात की जनता के बीच पहुंचकर एक मौका देने की अपील कर रहे हैं। सिस्टम बदल देने, भ्रष्टाचार खत्म करने, मुफ्त बिजली, बेहतर पढ़ाई और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का वादा जनता से कर रहे हैं। इस तरह केजरीवाल इस बार बीजेपी के सामने wall बनने की कोशिश में जुटे हैं। गुजरात में केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं की सक्रियता ने सत्ताधारी बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है।

बीजेपी का मिशन AAP जीरो

आम आदमी पार्टी की आक्रामक प्रचार की रणनीति को देखते हुए बीजेपी ने भी अपनी चुनावी रणनीति बदल ली है। बीजेपी गुजरात में आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुलना देना चाहती। इसके लिए पार्टी ने मिशन आप जीरो अभियान शुरू किया है। इसके लिए अब खुद गृह मंत्री अमित शाह मैदान में आ गए हैं। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह गुजरात की चुनावी बाजी जीतने और आम आदमी पार्टी को शून्य सीटों पर समेटने के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं। एक एक सीट के समीकरणों और हालात का बारीकी से विश्लेषण कर रणनीति बना  रहे हैं। बीजेपी का पूरा फोकस ऐसी सीटों पर अधिक है जहां आम आदमी पार्टी उसे कड़ी टक्कर दे सकती है।

ये भी पढे़ं-

Gujarat Assembly Eelection-2022: जानिए BJP ने क्यों दिया एक ईसाई धर्म के व्यक्ति को टिकट?

http://liveindia.news/gujarat-assembly-election-bjp-christian-religion-candidate-mohan-konkani-ticket/

Post Views: 190
Tags: gujarat assembly elections pm modi rahul gandhi kejriwa
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version