नई दिल्ली के इस इलाके में साल की खराब शुरुआतः नर्सिंग होम में आग, 2 की मौत

रविवार सुबह लग गई आग

नई दिल्ली: दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में साल का पहला दिन अच्छा नहीं रहा। रविवार तड़के एक नर्सिंग होम में आग लगने से कम से कम 2 लोगों की जलकर मौत हो गई। घटना आज यानी 1 जनवरी 2023 के सुबह करीब 5:15 बजे की बताई जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने मौके से 6 लोगों को बचाने की पुष्टि की है। सूचना मिलते ही दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग को काबू करना शुरू कर दिया।

आग ग्रेटर कैलाश 2 के ई ब्लॉग में स्थित एक सीनियर सिटीजन केयर होम में लगी। यहां वरिष्ठ नागरिकों का रख-रखाव किया जाता है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। इससे पहले भी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट-1 स्थित फीनिक्स अस्पताल में 17 दिसंबर की सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मची थी।

Exit mobile version