Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

BSNL eSIM: बिना सिम कार्ड के कॉल और इंटरनेट का मजा….क्या है eSIM और कैसे काम करेगी?

DigitalDesk by DigitalDesk
October 5, 2025
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
BSNL has launched eSIM services
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

BSNL e-SIM: बिना सिम कार्ड के कॉल और इंटरनेट का मजा

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने e-SIM सर्विस शुरू करके प्राइवेट कंपनियों Jio, Airtel और Vi को सीधी चुनौती दे दी है। अब बीएसएनएल यूज़र्स बिना फिजिकल सिम लगाए ही कॉल और इंटरनेट का फायदा उठा पाएंगे।

Related posts

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

March 9, 2026
T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

March 9, 2026
  • BSNL ने लॉन्च की e-SIM
  • बिना सिम कार्ड कॉल-इंटरनेट
  • Jio-Airtel की बढ़ी टेंशन
  • टाटा कम्युनिकेशन बना पार्टनर
  • 4G के बाद 5G तैयारी

भारत की सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अब डिजिटल रेस में पूरी तरह उतर चुकी है। कंपनी ने देशभर में e-SIM सर्विस लॉन्च करने का बड़ा कदम उठाया है। इस कदम को टेलीकॉम इंडस्ट्री के लिए गेम चेंजर माना जा रहा है क्योंकि अब तक e-SIM सर्विस केवल Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea जैसी प्राइवेट कंपनियां ही देती थीं।

BSNL ने e-SIM सर्विस की शुरुआत करके यह साफ कर दिया है कि वह आने वाले समय में केवल सरकारी विकल्प भर नहीं, बल्कि निजी कंपनियों की मजबूत प्रतिस्पर्धी बनकर उभरना चाहती है।

क्या है e-SIM और कैसे काम करेगी?

e-SIM का मतलब है Embedded SIM यानी इसमें फिजिकल सिम कार्ड की जरूरत नहीं होती। यह सीधे फोन के मदरबोर्ड पर इंस्टॉल रहती है और डिजिटल तरीके से एक्टिवेट की जाती है। इसका फायदा यह है कि यूजर्स को बार-बार सिम बदलने की झंझट नहीं करनी पड़ती और बिना किसी फिजिकल स्लॉट के नेटवर्क सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकता है। BSNL की e-SIM सर्विस 2G, 3G और 4G नेटवर्क पर काम करेगी। जिन स्मार्टफोन में e-SIM का सपोर्ट है, वे सीधे इस नई सुविधा का फायदा उठा सकेंगे।

टाटा कम्युनिकेशंस से साझेदारी

BSNL ने अपनी e-SIM सर्विस को बेहतर और बड़े पैमाने पर उपलब्ध कराने के लिए टाटा कम्युनिकेशंस से हाथ मिलाया है। कंपनी का MOVE प्लेटफॉर्म e-SIM सब्सक्रिप्शन मैनेजमेंट को सपोर्ट करेगा। इसके जरिए लाखों BSNL ग्राहकों तक यह सुविधा आसानी से पहुंचाई जा सकेगी। BSNL चेयरमैन और एमडी ए.रॉबर्ट रवि का कहना है कि पैन-इंडिया e-SIM सर्विस शुरू होने से ग्राहकों को बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी एक्सपीरियंस मिलेगा और यह कदम BSNL को नई ऊंचाई तक ले जाएगा।

Jio और Airtel के लिए बढ़ी टेंशन

अब तक e-SIM की सुविधा निजी कंपनियों तक ही सीमित थी, लेकिन BSNL की एंट्री से प्राइवेट टेलीकॉम प्लेयर्स की टेंशन बढ़ना तय है। खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में BSNL की बड़ी ग्राहक संख्या इस सुविधा का तुरंत लाभ उठा सकेगी। यह ग्राहकों को बेहतर नेटवर्क ऑप्शन चुनने की आज़ादी देगा।

4G लॉन्च के बाद eSIM की एंट्री

BSNL ने हाल ही में देशभर में 98,000 टावरों की मदद से 4G सर्विस शुरू की है। अब कंपनी ने अगले कदम के तौर पर e-SIM सर्विस को शुरू किया है। इससे साफ है कि BSNL सिर्फ 4G तक सीमित नहीं रहना चाहती बल्कि आधुनिक तकनीक में भी प्रतिस्पर्धा करना चाहती है।

5G की तैयारी भी तेज

BSNL 2025 के अंत तक देशभर में 5G सर्विस शुरू करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी साल के अंत तक दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में 5G सर्विस लॉन्च कर सकती है।

क्या होगा फायदा?

फिजिकल सिम बदलने की जरूरत नहीं
एक ही फोन में मल्टीपल नेटवर्क का इस्तेमाल आसान
बेहतर सुरक्षा और कम झंझट
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आसानी से नेटवर्क स्विच

BSNL की e-SIM सर्विस लॉन्च होना सिर्फ तकनीकी बदलाव नहीं बल्कि यह संदेश भी है कि सरकारी कंपनी अब डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की दौड़ में पीछे नहीं है। 4G सर्विस की एंट्री के बाद e-SIM और आने वाले समय में 5G BSNL को फिर से मजबूती दिला सकता है। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 314
Tags: #BSNL#bsnl eSIM services#Government telecom company#private companies Jio Airtel and Vi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version