गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने मनाया होली का महोत्सव, कहा-घृणा और ईर्ष्या दूर करता है होली का पर्व

देश भर में होली की धूम दिखाई दे रही है। उत्तर प्रदेश में भी होली के रंग में लोग सराबोर नजर आ रहे हैं। राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बार भी गोरखनाथ मंदिर में होली का त्योहार उत्सव मनाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को होली की हार्दिक बधाई देते हुए कहा होली का पर्व हमेशा इस बात की प्रेरणा देता है किसी प्रकार की घृणा, ईर्ष्या अपने मन में किसी के प्रति न रखें। होली के त्योहार में न जाति भेद है न वर्ग भेद है।

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के नरसिंह भगवान शोभायात्रा में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा पर्व और त्योहार कैसे होने चाहिए। ये शोभायात्राएं इसका उदाहरण तय करती हैं। पर्व और त्योहार भारत की प्राचीनता को प्रदर्शित करता है। भारत की संस्कृति का प्रतीक है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ गोरखपुर में होली का जश्न मनाया।

इससे पहले सोवार को श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति पांडेयहाता की ओर से होलिका दहन की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें शामिल लोग होली के गीतों पर नाचते-गाते नजर आए। जिधर से शोभायात्रा निकली वहां माहौल होलीमय नजर आ रहा था। शोभायात्रा का शुभारंभ गोरखपुर के गोरक्षपीठाधीश्वर से हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरती की। इसके बाद फूलों की होली खेली। ये शोभायात्रा पांडेयहाता से शुरू हुई। जो घंटाघर, मदरसा चौक, लालडिग्गी, घासीकटरा, जाफरा बाजार, बेनीगंज, चरणलाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, घंटाघर से नॉर्मल होते हुए पुनः पांडेहाता चौक पहुंचकर संपन्न हुई।

Exit mobile version