Career Horoscope 31 August 2025: उभयचरी योग में आज गोल्डन टाइम…कई राशियों को मिलने वाले हैं सफलता व धन कमाने के भरपूर अवसर
आज का ग्रह-नक्षत्र योग
Today 31 August 2025, Sunday आज 31 अगस्त 2025, रविवार को Ubhayachari Yoga उभयचरी योग बन रहा है। यह योग कई राशियों के लिए Paves the way for success in wealth and career धन-संपत्ति और करियर में सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा। खासकर जिन राशियों पर ग्रहों की अनुकूल दृष्टि रहेगी, उनके लिए यह Time Golden Period समय गोल्डन पीरियड साबित होगा। वहीं कुछ राशियों को Caution in financial matters and workplace आर्थिक मामलों और कार्यस्थल पर सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आज का विस्तृत करियर राशिफल—
मेष राशि करियर राशिफल : आर्थिक मामलों में रहें सतर्क
मेष राशि वालों को आज कार्यस्थल पर अधीनस्थ कर्मचारी के कारण दिक्कत हो सकती है। तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार के लिए जरूरी वस्तु खरीद सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
वृषभ राशि करियर राशिफल : राजनीतिक क्षेत्र में मिलेगा लाभ
वृषभ राशि के जातकों को राजनीतिक क्षेत्र में लाभ हो सकता है। अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, वह पूरा हो सकता है। व्यापार में भी सोच-समझकर किए गए फैसले से लाभ होगा। विरोधी शांत रहेंगे, लेकिन परिवार में वाणी पर संयम रखना होगा।
मिथुन राशि के जातक का करियर राशिफल .. विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी
मिथुन राशि वालों के लिए दिन बेहद शुभ है। व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल पर सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी खास उपलब्धि से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा और मित्रों से संबंध मजबूत होंगे।
कर्क राशि करियर राशिफल : धन वृद्धि के बनेंगे शुभ संयोग
कर्क राशि वालों को आर्थिक मामलों में सुनहरे अवसर मिलेंगे। धन वृद्धि के योग हैं। नौकरी और व्यापार में प्रगति होगी। विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाएगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। हालांकि अधिक परिश्रम के कारण थकान महसूस हो सकती है।
सिंह राशि के जातकों को यात्राओं से मिलेगा सुखद परिणाम
सिंह राशि वालों का कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। लोग आपकी राय को महत्व देंगे। नौकरी और व्यापार दोनों में प्रगति होगी। कोई विशेष उपहार मिल सकता है। कामकाज से जुड़ी यात्राएं लाभकारी होंगी। आप दूसरों की मदद कर समाज में अच्छा नाम कमा सकते हैं।
कन्या राशि के जातकों के करियर राशिफल में नौकरी में मिलेगी सफलता
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन शुभ है। निवेशों से लाभ होगा। नौकरी में सफलता के योग हैं। समाज में सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में भी सफलता की दिशा में कदम बढ़ेंगे। हालांकि, अनावश्यक खर्चों से बचना होगा, अन्यथा बजट बिगड़ सकता है।
तुला राशि करियर राशिफल : मान-सम्मान में होगी वृद्धि
तुला राशि के जातकों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में लाभकारी समय है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। खर्च और आय के बीच संतुलन बनाना जरूरी है। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक राशि करियर राशिफल : रुके हुए कार्य होंगे पूरे
वृश्चिक राशि वालों के लिए लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का साथ मिलेगा। यात्रा के दौरान दस्तावेज और कीमती सामान संभालकर रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
धनु राशि करियर राशिफल : आर्थिक मामलों में मिलेगी सफलता
धनु राशि के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। मधुर वाणी से मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा और परिवार का माहौल सुखद रहेगा।
मकर राशि के जातकों के करियर राशिफल में व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ के योग
मकर राशि के जातकों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। व्यवसाय में बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। नौकरीपेशा लोग अपनी बुद्धिमानी से हर स्थिति को संभाल लेंगे। हालांकि, कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां मिल सकती हैं, जिन्हें धैर्य से हल करना होगा।
कुंभ राशि करियर राशिफल : आर्थिक मामलों में प्रयासों से होगा लाभ
कुंभ राशि वालों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से किए गए प्रयासों का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। हालांकि सेहत का ध्यान रखना होगा और कार्यक्षेत्र में विवादों से बचना होगा।
मीन राशि करियर राशिफल : लाभ कमाने के मिलेंगे मौके
मीन राशि वालों का दिन भाग्यशाली रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। वहीं निजी जीवन में भी आपसी रिश्ते मधुर होंगे। आज रविवार 31 अगस्त 2025 का दिन करियर और आर्थिक मामलों के हिसाब से कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा।..(प्रकाश कुमार पांडेय)





