Gold Silver Price: सावन में सोना हुआ और भी सस्ता, देखें अपने शहर का ताजा भाव
सावन के आते ही सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। 17 जुलाई 2025 को देशभर के प्रमुख शहरों में सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानें किस शहर में क्या चल रहा है भाव।
पटना में क्या है रेट?
पटना में गुरुवार 17 जुलाई को 24 कैरेट सोना ₹98,300 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो एक दिन पहले ₹98,800 था। अगर जीएसटी जोड़ें तो इसकी कीमत ₹1,01,249 हो जाती है। 22 कैरेट सोने का रेट ₹90,700 और 18 कैरेट सोना ₹74,200 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
| शहर | 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम | 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम | 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹99,420 | ₹91,140 | ₹74,570 |
| मुंबई | ₹99,760 | ₹91,440 | ₹74,820 |
| चेन्नई | ₹99,270 | ₹90,990 | ₹74,450 |
| कोलकाता | ₹99,270 | ₹90,990 | ₹74,450 |
| बेंगलुरु | ₹99,760 | ₹90,990 | ₹74,450 |
| चंडीगढ़ | ₹99,420 | ₹91,140 | ₹74,570 |
| आगरा | ₹99,420 | ₹91,140 | ₹74,570 |
| हैदराबाद | ₹99,270 | ₹90,990 | ₹74,450 |
| अहमदाबाद | ₹99,320 | ₹91,040 | ₹74,490 |
| भोपाल | ₹99,320 | ₹91,040 | ₹74,500 |
मध्यप्रदेश में भी गिरा भाव
भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 16 जुलाई को ₹96,860 थी जो 17 जुलाई को ₹96,390 रह गई। वहीं 22 कैरेट सोना ₹91,800 और 18 कैरेट ₹74,500 प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। इस गिरावट ने ग्राहकों को राहत दी है।
चांदी की कीमत भी गिरी
आज यानी 17 जुलाई को चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। चांदी ₹1,13,900 प्रति किलो की दर से बिक रही है, जो पिछले सप्ताह के मुकाबले कम है।





