Gold Silver Rate 4 July 2025: फिर गिरे सोने के दाम: जानिए 4 जुलाई 2025 को 22 और 24 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट
जुलाई के पहले हफ्ते में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। आज शुक्रवार, 4 जुलाई 2025 को भी सर्राफा बाजार में कीमतों में गिरावट के बाद हल्का उछाल देखा गया है। अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का सोच रहे हैं, तो पहले ताजा रेट जरूर जान लें।
आज सोने की कीमत में ₹650 प्रति 10 ग्राम का उछाल दर्ज किया गया है, जबकि चांदी के भाव में ₹1000 प्रति किलो की तेजी आई है। इसके बाद 24 कैरेट सोना ₹98,880 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹90,650 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत ₹74,170 प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी ओर, चांदी की बात करें तो आज 1 किलो चांदी ₹1,10,000 के पार पहुंच गई है। पिछले कुछ दिनों में चांदी ने तेजी से रफ्तार पकड़ी है और अब निवेशकों की नजर इस पर बनी हुई है।
सर्राफा बाजार से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमतों में हलचल बनी हुई है, जिसका सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ रहा है। आगामी सप्ताह में भी कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।
| शहर | 24 कैरेट | 22 कैरेट |
|---|---|---|
| मुंबई | ₹97,060 | ₹88,972 |
| हैदराबाद | ₹97,210 | ₹89,109 |
| नई दिल्ली | ₹96,890 | ₹88,816 |
| चेन्नई | ₹97,340 | ₹89,228 |
| बेंगलुरु | ₹97,130 | ₹89,036 |