सोने और चांदी की कीमतों में 30 जुलाई को फिर जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना ₹391 महंगा होकर ₹98,687 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका रेट ₹98,296 था। वहीं, चांदी की कीमत ₹293 बढ़कर ₹1,13,600 प्रति किलो हो गई है। 23 जुलाई को सोने ने ₹1,00,533 और चांदी ने ₹1,15,850 प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था।
प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,00,630 | 22 कैरेट – ₹92,250
मुंबई: 24 कैरेट – ₹1,00,480 | 22 कैरेट – ₹92,100
कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,00,480 | 22 कैरेट – ₹92,100
चेन्नई: 24 कैरेट – ₹1,00,480 | 22 कैरेट – ₹92,100
भोपाल: 24 कैरेट – ₹1,00,530 | 22 कैरेट – ₹92,150
बाजार विश्लेषक अजय केडिया का कहना है कि अमेरिका के टैरिफ और ग्लोबल जियोपॉलिटिकल टेंशन की वजह से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। ऐसे में इस साल सोना ₹1,04,000 और चांदी ₹1,30,000 प्रति किलो तक पहुंच सकती है।
इस साल अब तक ₹22,525 महंगा हुआ सोना
2025 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमत ₹76,162 से बढ़कर ₹98,687 हो चुकी है यानी ₹22,525 की उछाल आई है। चांदी ₹86,017 से बढ़कर ₹1,13,600 हो गई है यानी ₹27,583 की बढ़त। 2024 में पूरे साल में सोना ₹12,810 ही महंगा हुआ था। विशेषज्ञों का सुझाव है कि हमेशा BIS हॉलमार्क और 6 अंकों वाले HUID कोड (जैसे AZ4524) के साथ ही गोल्ड खरीदें ताकि शुद्धता की गारंटी मिल सके।
नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.