Gold Silver Price: सोना-चांदी में तूफानी तेजी, एक हफ्ते में टूटे सारे रिकॉर्ड

सोने और चांदी की कीमतों ने इस हफ्ते निवेशकों को चौंका दिया है। लगातार बढ़ते वैश्विक तनाव, अमेरिका के बढ़ते कर्ज और 2026 में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने कीमती धातुओं को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। अंतरराष्ट्रीय हालात के असर से घरेलू बाजार में भी सोना-चांदी सुरक्षित निवेश के रूप में और मजबूत होकर उभरे हैं।

वैश्विक हालात से चमका सोना

अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के तेल टैंकरों पर रोक लगाने के बाद नया भू-राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है। इस घटनाक्रम से निवेशकों का रुझान जोखिम भरे निवेश से हटकर सोने की ओर बढ़ा है। इसी कारण सोना एक बार फिर सेफ हेवन एसेट के रूप में चमकता नजर आया और वायदा बाजार में इसके भाव तेजी से ऊपर गए।

चांदी ने मारी सबसे बड़ी छलांग

इस हफ्ते चांदी ने निवेशकों को सबसे ज्यादा फायदा दिया। 19 दिसंबर को एमसीएक्स पर चांदी जहां 2,08,439 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, वहीं 26 दिसंबर को यह बढ़कर 2,39,787 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। यानी महज एक हफ्ते में 31,348 रुपये प्रति किलो की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। कारोबार के दौरान चांदी 2,42,000 रुपये के ऑल टाइम हाई तक भी पहुंची।

सोना भी पीछे नहीं रहा

सोने की कीमतों में भी मजबूत उछाल देखने को मिला। 19 दिसंबर को एमसीएक्स पर सोना 1,34,196 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 26 दिसंबर को बढ़कर 1,39,873 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इस तरह एक हफ्ते में सोना 5,677 रुपये महंगा हो गया।

27 दिसंबर 2025: प्रमुख शहरों में सोना-चांदी के भाव

शहर सोना (24 कैरेट ₹/10 ग्राम) चांदी (₹/किलो)
दिल्ली ₹1,38,200 ₹2,40,000
मुंबई ₹1,38,050 ₹2,39,800
कोलकाता ₹1,38,100 ₹2,39,900
चेन्नई ₹1,38,300 ₹2,40,200
भोपाल ₹1,37,960 ₹2,39,500

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.

 

 

Exit mobile version