Gold Silver Price Today: सोना-चांदी ने छुआ नया रिकॉर्ड, बाजार खुलते ही दिखी तूफानी तेजी

बुधवार को सर्राफा बाजार में निवेशकों को जबरदस्त हलचल देखने को मिली। कारोबार शुरू होते ही चांदी की कीमतों में करीब 12 हजार रुपये की उछाल दर्ज की गई, वहीं सोना भी नई ऊंचाई पर पहुंच गया। घरेलू वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुएं मजबूती के साथ ट्रेड करती नजर आईं, जिससे बाजार में उत्साह का माहौल बन गया।

MCX पर क्या रहे भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 0.50 फीसदी यानी 705 रुपये चढ़कर 1,42,946 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी ने भी जबरदस्त छलांग लगाई। सुबह के कारोबार में चांदी 4.49 फीसदी यानी 12,365 रुपये मजबूत होकर 2,87,552 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड करती दिखी।

तेजी की बड़ी वजह

सोने-चांदी में आई इस उछाल के पीछे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर कटौती की उम्मीदें हैं। अमेरिका से आए महंगाई के आंकड़े राहत देने वाले रहे हैं, जिससे निवेशकों को भरोसा है कि इस साल ब्याज दरों में कमी हो सकती है। यही कारण है कि सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने में मांग बढ़ी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

वैश्विक बाजार में भी सोना-चांदी चमकते नजर आए। कॉमेक्स पर सोना 0.80 फीसदी की तेजी के साथ 4,636 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। गोल्ड स्पॉट 4,629.86 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी कॉमेक्स पर 5.20 फीसदी उछलकर 90.83 डॉलर और सिल्वर स्पॉट 91.36 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

14 जनवरी को सोने-चांदी के भाव (प्रति यूनिट)

शहर सोना (10 ग्राम) चांदी (1 किलो)
दिल्ली ₹1,42,946 ₹2,87,552
मुंबई ₹1,42,946 ₹2,87,552
कोलकाता ₹1,42,946 ₹2,87,552
चेन्नई ₹1,42,946 ₹2,87,552
भोपाल ₹1,42,946 ₹2,87,552
Exit mobile version