Gold-Silver Price Today 13 August 2025: सोना 1 लाख के पार, चांदी में भी तेजी

भारत के सर्राफा बाजार में बुधवार 13 अगस्त 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों के उतार-चढ़ाव का सीधा असर आज के रेट पर भी पड़ा। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, दोपहर तक 24 कैरेट सोना बढ़कर ₹1,00,057 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि चांदी ₹1,14,850 प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी।

शुद्धता सुबह का भाव दोपहर का भाव
सोना 24 कैरेट ₹99,670 ₹1,00,057
सोना 23 कैरेट ₹99,270 ₹99,656
सोना 22 कैरेट ₹91,298 ₹91,652
सोना 18 कैरेट ₹74,753 ₹75,043
सोना 14 कैरेट ₹58,307 ₹58,533
चांदी 999 ₹1,13,313 प्रति किलो ₹1,14,850 प्रति किलो

पिछले दिन का हाल
मंगलवार को सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। दिल्ली में 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹1,000 टूटकर ₹1,01,520 प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। वहीं, चांदी ₹2,000 गिरकर ₹1,12,000 प्रति किलो पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार
न्यूयॉर्क में हाजिर सोना 0.13% बढ़कर $3,347.18 प्रति औंस पर पहुंच गया। हाजिर चांदी भी लगभग 1% चढ़कर $37.90 प्रति औंस हो गई।

वायदा कारोबार
MCX पर अक्टूबर डिलीवरी का सोना ₹67 गिरकर ₹1,00,255 प्रति 10 ग्राम पर रहा। विश्लेषकों के मुताबिक, वैश्विक संकेतों में कमजोरी और घरेलू मांग घटने से यह गिरावट दर्ज हुई।

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.

Exit mobile version