Gold Silver Price Today: एकादशी पर सोना-चांदी हुआ सस्ता, वेडिंग सीजन शुरू होते ही क्यों गिरे भाव? जानें आपके शहर के आज के रेट

एकादशी के दिन ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि सोना-चांदी दोनों के दाम अचानक नीचे आ गए हैं। जहां पिछली सप्ताह तक सोना लगातार ऊंचाइयों पर पहुंच रहा था, वहीं आज कीमतों में गिरावट ने सभी को चौंका दिया है। खास बात यह है कि वेडिंग सीजन की शुरुआत 1 नवंबर से हो चुकी है और उम्मीद थी कि मांग बढ़ते ही दाम और ऊपर जाएंगे। लेकिन इसके उलट बाजार में मंदी दिख रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड और सिल्वर, दोनों में गिरावट दर्ज की गई है, जिसका असर सीधे भारतीय सर्राफा बाजारों पर दिखाई दे रहा है। डॉलर के मजबूत होने और ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता बढ़ने के कारण निवेशकों ने मुनाफा काटना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि सोना और चांदी दोनों के दाम कमजोर पड़े हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्यों कमजोर हुआ गोल्ड-सिल्वर?
वैश्विक बाजार में दोपहर 12 बजे तक गोल्ड 4013.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले सत्र से 25 डॉलर कम है। वहीं चांदी 48.250 डॉलर प्रति औंस पर दिखी, जिसमें 0.48% की गिरावट आई। डॉलर की मजबूती, अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होना और निवेशकों की सतर्कता के कारण सेफ-हेवन गोल्ड में खरीदारी घटी है। इसी वजह से कीमतें नीचे आई हैं।

आपके शहर में आज कितने हैं सोना-चांदी के रेट?

पटना: 24 कैरेट ₹121,360 | 22 कैरेट ₹111,247 | 18 कैरेट ₹91,020 | चांदी ₹148,490
जयपुर: ₹121,400 | ₹111,283 | ₹91,050 | ₹148,550
कानपुर: ₹121,450 | ₹111,329 | ₹91,088 | ₹148,610
लखनऊ: ₹121,450 | ₹111,329 | ₹91,088 | ₹148,610
भोपाल: ₹121,550 | ₹111,421 | ₹91,163 | ₹148,720
इंदौर: ₹121,550 | ₹111,421 | ₹91,163 | ₹148,720
चंडीगढ़: ₹121,420 | ₹111,302 | ₹91,065 | ₹148,570
रायपुर: ₹121,370 | ₹111,256 | ₹91,028 | ₹148,510

MCX और IBJA पर क्या रहा बदलाव?

MCX पर शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 224 रुपए सस्ता होकर ₹1,21,284 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। जबकि चांदी में 112 रुपए की तेजी दर्ज की गई और यह ₹1,48,399 प्रति किलोग्राम हो गई।

IBJA के मुताबिक, 31 अक्टूबर को सोना ₹1,20,770 प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि चांदी ₹1,49,125 प्रति किलो पहुंच गई। एक हफ्ते में सोना 1589 रुपए सस्ता हुआ है, जबकि चांदी 4094 रुपए महंगी हुई है।

डिंग सीजन शुरू होते ही क्यों गिर गए दाम?
विशेषज्ञों का कहना है कि दिवाली के बाद खरीदारी में गिरावट, डॉलर की मजबूती, और बढ़ी हुई कीमतों पर मुनाफावसूली की वजह से गोल्ड-सिल्वर नीचे आ गया। शादी के सीजन में मांग बढ़नी तय है, लेकिन फिलहाल ग्लोबल मार्केट के दबाव में दाम कमजोर हो रहे हैं। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, आने वाले दिनों में हल्की तेजी लौट सकती है, लेकिन अभी के लिए गिरावट जारी रह सकती है।

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.

 

Exit mobile version