Gold Rate : सोना ₹1 लाख के पार, चांदी ₹1.12 लाख किलो: देखें आपके शहर में आज क्या है रेट, कितना और महंगा हो सकता है गोल्ड?
देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। 5 अगस्त 2025 को सोने का भाव 230 रुपए की तेजी के साथ ₹1,00,397 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत ₹528 बढ़कर ₹1,12,428 प्रति किलो हो गई है। यह इस साल का दूसरा सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले 23 जुलाई को सोने ने ₹1,00,533 और चांदी ने ₹1,15,850 का ऑल टाइम हाई बनाया था। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले महीनों में ये भाव और बढ़ सकते हैं।
किस शहर में क्या रेट है? 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 5 अगस्त को देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें कुछ इस प्रकार रहीं:
दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,02,370 | 22 कैरेट – ₹93,850
मुंबई: 24 कैरेट – ₹1,02,220 | 22 कैरेट – ₹93,700
कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,02,220 | 22 कैरेट – ₹93,700
चेन्नई: 24 कैरेट – ₹1,02,220 | 22 कैरेट – ₹93,700
भोपाल: 24 कैरेट – ₹1,02,270 | 22 कैरेट – ₹93,750
इस साल कितना बढ़ा सोना-चांदी का भाव?
2025 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमतों में ₹24,235 का उछाल आया है। 1 जनवरी को जहां सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था, अब यह ₹1,00,397 पर पहुंच चुका है। वहीं चांदी ₹86,017 से बढ़कर ₹1,12,428 प्रति किलो हो गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल सोना ₹1,04,000 और चांदी ₹1,30,000 प्रति किलो तक जा सकती है।
गोल्ड को क्यों मिल रहा है सपोर्ट?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि अमेरिका के टैरिफ और जियो-पॉलिटिकल तनाव के चलते निवेशकों का रुझान गोल्ड की तरफ बढ़ रहा है। यह सुरक्षित निवेश विकल्प माना जा रहा है, जिससे मांग में लगातार इजाफा हो रहा है।
खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
हमेशा हॉलमार्क वाला ही सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें। BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) का 6 अंकों वाला हॉलमार्क कोड देखें, जिसे HUID (Hallmark Unique Identification Number) कहते हैं। उदाहरण: AZ4524। इससे सोने की शुद्धता का पता चलता है और धोखाधड़ी से बचाव होता है।