त्योहारी सीजन से ठीक पहले सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। बीते दिनों में तेजी दर्ज होने के बाद सोमवार 8 सितंबर 2025 को देशभर में सोना-चांदी थोड़े सस्ते हुए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर-रुपया विनिमय दर के असर से आज 24 कैरेट सोना 110 रुपये तक गिर गया है। वहीं, चांदी में भी करीब 850 रुपये प्रति किलो की कमी आई है। आइए जानते हैं देशभर और भोपाल समेत प्रमुख शहरों का ताजा रेट।
मुख शहरों में रेट
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,08,530 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में यह 1,08,380 रुपये दर्ज किया गया। भोपाल में भी यही रेट देखने को मिला।
चांदी का आज का भाव
सोने के साथ चांदी भी सस्ती हुई। 8 सितंबर को चांदी 850 रुपये टूटकर 1,36,200 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। दिल्ली में यह 1,36,500 रुपये, जबकि चेन्नई और बेंगलुरु में 1,36,800 रुपये प्रति किलो रही।
क्यों बदलते हैं दाम?
सोने-चांदी की कीमतें रोजाना बदलती रहती हैं। डॉलर की मजबूती, वैश्विक मांग-आपूर्ति, भू-राजनीतिक हालात और त्योहारी सीजन की डिमांड इन पर असर डालते हैं। डॉलर महंगा होता है तो भारत में सोना-चांदी महंगे हो जाते हैं, जबकि डॉलर कमजोर पड़ने पर इनके भाव में नरमी आती है।
8 सितंबर 2025 को सोना-चांदी के भाव
| शहर | 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | चांदी (₹/किलो) |
|---|---|---|---|---|
| दिल्ली | 1,08,530 | 99,500 | 81,410 | 1,36,500 |
| मुंबई | 1,08,380 | 99,350 | 81,290 | 1,36,200 |
| कोलकाता | 1,08,380 | 99,350 | 81,290 | 1,36,200 |
| बेंगलुरु | 1,08,380 | 99,350 | 81,290 | 1,36,800 |
| हैदराबाद | 1,08,380 | 99,350 | 81,290 | 1,36,200 |
| चेन्नई | 1,08,380 | 99,350 | 81,290 | 1,36,800 |
| भोपाल | 1,08,380 | 99,350 | 81,290 | 1,36,200 |
नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.