Gold-Silver Price Today 6 September 2025: सोना फिर चढ़ा, चांदी भी हुई महंगी – देखें सिटीवाइज लेटेस्ट रेट

भारत में सोने-चांदी के भाव लगातार दूसरे दिन ऊपर चढ़ गए हैं। 6 सितंबर 2025 को सोने की कीमतों में अच्छी खासी तेजी देखने को मिली। 18, 22 और 24 कैरेट सोने के भाव बढ़े हैं, वहीं चांदी भी महंगी हुई है। वैश्विक स्तर पर ट्रंप-टैरिफ विवाद, मोदी-ट्रंप बयानबाजी और GST दरों में बदलाव का असर अब भारतीय सर्राफा बाजार पर भी दिख रहा है। आइए जानते हैं आज सोना-चांदी कितने में मिल रहा है और प्रमुख शहरों का ताज़ा रेट क्या है।

24 कैरेट सोने में बड़ी तेजी
6 सितंबर को 24 कैरेट सोने के दामों में 87 रुपये प्रति ग्राम की बढ़त दर्ज हुई। अब 1 ग्राम सोना ₹10,849 में बिक रहा है, जबकि बीते दिन यह ₹10,762 था। 10 ग्राम का दाम बढ़कर ₹1,08,490 हो गया है। 100 ग्राम सोने की कीमत अब ₹10,84,900 पहुंच गई है।

22 कैरेट सोने का नया भाव
22 कैरेट सोना भी आज महंगा हुआ। इसमें 80 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। अब इसका रेट ₹9,945 प्रति ग्राम है। 10 ग्राम सोने का भाव ₹99,450 और 100 ग्राम का भाव ₹9,94,500 हो गया है।

18 कैरेट सोने की कीमत
18 कैरेट सोना भी 65 रुपये प्रति ग्राम चढ़ा है। आज इसका रेट ₹8,137 प्रति ग्राम है। 10 ग्राम का दाम ₹81,370 और 100 ग्राम का भाव ₹8,13,700 तक पहुंच गया है।

6 सितंबर 2025: प्रमुख शहरों में सोने के रेट (प्रति ग्राम)

शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
दिल्ली 10,862 9,960 8,149
मुंबई 10,849 9,945 8,137
कोलकाता 10,849 9,945 8,137
चेन्नई 10,915 10,005 8,285
भोपाल 10,850 9,946 8,138

चांदी भी हुई महंगी
सोने के साथ-साथ चांदी भी महंगी हुई है। आज एक ग्राम चांदी ₹128 में बिक रही है, जो बीते दिन से 2 रुपये ज्यादा है। 1 किलो चांदी अब ₹1,28,000 में मिल रही है, जबकि कल यह ₹1,26,000 थी।

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.

 

 

Exit mobile version