To Day Gold Price : देशभर में सोने-चांदी के दाम में तेजी, दिल्ली-मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹1,00,300 पर

21 जुलाई 2025
सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 21 जुलाई को फिर से तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना ₹548 महंगा होकर ₹98,791 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका भाव ₹98,243 था।

चांदी में भी तेजी, 60 रुपए की बढ़त
चांदी की कीमत ₹60 बढ़कर ₹1,12,760 प्रति किलोग्राम हो गई है। 14 जुलाई को चांदी ₹1,13,867 के ऑल टाइम हाई पर पहुंची थी। वहीं, 8 जून को सोना ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बना चुका है।

शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹)
दिल्ली ₹1,00,300 ₹91,950
मुंबई ₹1,00,150 ₹91,800
कोलकाता ₹1,00,150 ₹91,800
चेन्नई ₹1,00,150 ₹91,800
भोपाल ₹1,00,200 ₹91,250

साल 2025 में अब तक कितना महंगा हुआ सोना?
1 जनवरी 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹76,162 थी
अब तक ₹22,629 की बढ़त के साथ सोना ₹98,791 तक पहुंच गया है
वहीं चांदी भी ₹86,017 प्रति किलो से बढ़कर ₹1,12,760 हो चुकी है (₹26,743 की बढ़त)

खरीदें सिर्फ BIS हॉलमार्क वाला सोना
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) से प्रमाणित सोना ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) होता है — जैसे AZ4524। इससे आप यह जान सकते हैं कि सोना कितने कैरेट का है और वह असली है या नहीं।

 

 

 

Exit mobile version