21 जुलाई 2025
सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 21 जुलाई को फिर से तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना ₹548 महंगा होकर ₹98,791 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका भाव ₹98,243 था।
चांदी में भी तेजी, 60 रुपए की बढ़त
चांदी की कीमत ₹60 बढ़कर ₹1,12,760 प्रति किलोग्राम हो गई है। 14 जुलाई को चांदी ₹1,13,867 के ऑल टाइम हाई पर पहुंची थी। वहीं, 8 जून को सोना ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बना चुका है।
| शहर | 24 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) |
|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,00,300 | ₹91,950 |
| मुंबई | ₹1,00,150 | ₹91,800 |
| कोलकाता | ₹1,00,150 | ₹91,800 |
| चेन्नई | ₹1,00,150 | ₹91,800 |
| भोपाल | ₹1,00,200 | ₹91,250 |
साल 2025 में अब तक कितना महंगा हुआ सोना?
1 जनवरी 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹76,162 थी
अब तक ₹22,629 की बढ़त के साथ सोना ₹98,791 तक पहुंच गया है
वहीं चांदी भी ₹86,017 प्रति किलो से बढ़कर ₹1,12,760 हो चुकी है (₹26,743 की बढ़त)
खरीदें सिर्फ BIS हॉलमार्क वाला सोना
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) से प्रमाणित सोना ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) होता है — जैसे AZ4524। इससे आप यह जान सकते हैं कि सोना कितने कैरेट का है और वह असली है या नहीं।





