पिछले महीने सोना और चांदी ने रिकॉर्ड ऊंचाई छूकर बाजार में हलचल मचा दी थी, लेकिन बीते एक हफ्ते में तेज गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया। घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कीमती धातुओं के दाम फिसलते नजर आए। इस गिरावट का असर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी साफ दिखाई दिया।
10 फरवरी को फिर लौटी तेजी
सोमवार, 10 फरवरी को सर्राफा बाजार में एक बार फिर रौनक लौटती दिखी। MCX पर सोना चढ़कर 1,57,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। बाजार जानकारों के मुताबिक, दिन के कारोबार में इसमें और मजबूती आ सकती है। वहीं चांदी भी तेजी के मूड में नजर आई और इसका भाव 2,61,400 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया।
शादी के सीजन में ग्राहकों को राहत
शादी के सीजन के दौरान सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट का फायदा आंशिक रूप से ग्राहकों को मिला है। हालांकि ज्यादातर परिवार पहले ही खरीदारी कर चुके थे, लेकिन अब भी कुछ लोगों को पहले के मुकाबले कम कीमत पर जेवर खरीदने का मौका मिल रहा है।
निवेशकों की नजर आगे की तेजी पर
तेज गिरावट से निवेशकों को नुकसान जरूर हुआ है, लेकिन अब उन्हें उम्मीद है कि शादी और मांग बढ़ने के चलते सोना-चांदी दोबारा मजबूती दिखा सकते हैं। बाजार की नजर आने वाले दिनों के ट्रेंड पर टिकी हुई है।
10 फरवरी 2026: प्रमुख शहरों में सोना-चांदी के भाव (₹)
| शहर | सोना (10 ग्राम) | चांदी (1 किलो) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,57,700 | 2,61,800 |
| मुंबई | 1,57,600 | 2,61,600 |
| चेन्नई | 1,57,900 | 2,62,000 |
| कोलकाता | 1,57,650 | 2,61,700 |
| भोपाल | 1,57,550 | 2,61,500 |
नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.