Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, 5 जनवरी को निवेशकों को झटका, जानें आपके शहर के ताज़ा भाव

आज 5 जनवरी को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। सुबह के कारोबार में ही कीमती धातुओं ने लंबी छलांग लगाई, जिससे बाजार में हलचल तेज हो गई। सोना करीब 1500 से 1600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ, जबकि चांदी की कीमत में लगभग 7 हजार रुपये प्रति किलो का उछाल दर्ज किया गया। इस तेजी ने आम खरीदार से लेकर निवेशकों तक सभी का ध्यान खींचा है।

सोने के दाम में आई बड़ी बढ़त

सुबह करीब 11 बजे के आसपास सोने की कीमत में तेज उछाल दर्ज किया गया। इस समय 10 ग्राम सोना 1,37,325 रुपये के आसपास कारोबार करता नजर आया। आज के कारोबार में सोने ने 1,36,300 रुपये प्रति 10 ग्राम का निचला स्तर छुआ, जबकि ऊपरी स्तर 1,38,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। जानकारों के मुताबिक वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग के चलते सोने में यह मजबूती देखने को मिल रही है।

चांदी ने दिखाई और ज्यादा तेजी

चांदी की बात करें तो इसमें सोने से भी ज्यादा तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर 1 किलो चांदी का भाव बढ़कर 2,43,242 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। आज चांदी में करीब 6,926 रुपये प्रति किलो की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के दौरान चांदी ने 2,41,223 रुपये प्रति किलो का लो और 2,49,900 रुपये प्रति किलो का हाई लेवल भी छुआ, जो बाजार में इसकी मजबूत चाल को दर्शाता है।

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव (5 जनवरी)

नीचे दी गई तालिका में देश के प्रमुख शहरों में आज के सोने और चांदी के दाम देख सकते हैं—

शहर सोना (₹ / 10 ग्राम) चांदी (₹ / किलो)
पटना 1,37,400 2,42,780
जयपुर 1,37,450 2,43,050
कानपुर 1,37,520 2,42,970
लखनऊ 1,37,520 2,42,970
भोपाल 1,37,630 2,43,160
इंदौर 1,37,630 2,43,160
चंडीगढ़ 1,37,490 2,42,900
रायपुर 1,37,430 2,42,810

कहां सस्ता और कहां महंगा सोना-चांदी

आज के भाव पर नजर डालें तो पटना में सोना सबसे सस्ते स्तर पर मिल रहा है, जहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,37,400 रुपये दर्ज की गई। वहीं भोपाल और इंदौर में सोना सबसे महंगा है, जहां 10 ग्राम का भाव 1,37,630 रुपये पहुंच गया है। चांदी के मामले में भी पटना सबसे सस्ता शहर बना हुआ है, जबकि भोपाल और इंदौर में चांदी की कीमत सबसे ज्यादा दर्ज की गई है।

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.

 

 

 

 

 

Exit mobile version