घरेलू बाजार में सोने की कीमतों ने भरा दमदार उछाल
मंगलवार को सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार में सोना मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आया। MCX पर सुबह के कारोबार में सोने का भाव करीब डेढ़ फीसदी की तेजी के साथ बढ़ा और प्रति 10 ग्राम कीमत 1.58 लाख रुपये के पार पहुंच गई।
भू-राजनीतिक तनाव से सोने को मिल रहा सपोर्ट
लगातार बने हुए वैश्विक तनाव के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं। इसी वजह से सोना एक बार फिर सेफ हेवन एसेट के रूप में मजबूत हो रहा है। डॉलर में कमजोरी और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने भी सोने की कीमतों को सहारा दिया है।
चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी, निवेशक हैरान
सोने के साथ-साथ चांदी ने भी बाजार में जबरदस्त रफ्तार पकड़ी। MCX पर चांदी की कीमतों में करीब 23 हजार रुपये की उछाल दर्ज की गई और यह प्रति किलोग्राम 3.57 लाख रुपये के आसपास ट्रेड करती दिखी।
पिछले हफ्ते भी चमकी थी चांदी
बीते सप्ताह चांदी ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया था। पिछले हफ्ते MCX पर चांदी के दाम में लगभग 47 हजार रुपये का इजाफा हुआ था। वहीं, सोने की कीमतें भी करीब 13,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ी थीं।
2025 में चांदी ने दिया जबरदस्त रिटर्न
आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2025 में अब तक चांदी ने 150 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। यही वजह है कि इस हफ्ते भी चांदी में तेजी का सिलसिला जारी है।
वैश्विक बाजार में सोने का मिला-जुला रुख
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया। कॉमेक्स पर सोना बढ़त के साथ ट्रेड करता नजर आया, जबकि स्पॉट गोल्ड में भी मजबूती बनी रही।
वैश्विक बाजार में चांदी में उतार-चढ़ाव
वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख रहा। कॉमेक्स पर चांदी में गिरावट दिखी, जबकि सिल्वर स्पॉट में तेजी दर्ज की गई।
नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.