बाजार में अचानक क्यों चढ़े सोने के दाम?
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। घरेलू वायदा बाजार में सोना मजबूती के साथ ट्रेड करता नजर आया। शुरुआती कारोबार में MCX पर सोना 1.49% यानी ₹2,123 की बढ़त के साथ ₹1,44,640 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
चांदी ने पार किया 3 लाख का आंकड़ा
चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। MCX पर चांदी 4.43% यानी ₹12,750 उछलकर ₹3,00,512 प्रति किलो पर पहुंच गई। यह इस साल का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है।
वैश्विक तनाव बना तेजी की वजह
अमेरिका और यूरोपीय देशों के बीच बढ़ते तनाव से बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड मुद्दे पर टैरिफ लगाने की धमकी के बाद डॉलर और अमेरिकी शेयर बाजार कमजोर पड़े। इसका असर यह हुआ कि निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर बढ़े और सोने-चांदी में जमकर निवेश किया।
इंटरनेशनल मार्केट में भी उछाल
वैश्विक बाजार में कॉमेक्स पर सोना 1.58% बढ़कर $4,668 प्रति औंस पहुंच गया। वहीं स्पॉट गोल्ड 1.42% की तेजी के साथ $4,661.57 प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।
19 जनवरी 2026: प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
| शहर | सोना (10 ग्राम) | चांदी (1 किलो) |
|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,44,800 | ₹3,00,900 |
| मुंबई | ₹1,44,650 | ₹3,00,700 |
| कोलकाता | ₹1,44,720 | ₹3,00,650 |
| चेन्नई | ₹1,44,900 | ₹3,01,000 |
| भोपाल | ₹1,44,500 | ₹3,00,300 |
| जयपुर | ₹1,44,750 | ₹3,00,800 |
नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.