Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक आर्थिक संकेतों के बीच भारत के सर्राफा बाजार में पिछले पांच दिनों में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार दबाव देखने को मिला, जबकि चांदी भी इस दौरान कमजोर रही। कारोबारियों के मुताबिक मजबूत डॉलर और बढ़ती बॉन्ड यील्ड की वजह से कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।

पांच दिन में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट

Multi Commodity Exchange यानी एमसीएक्स पर इस सप्ताह की शुरुआत 2 मार्च को सोने का भाव 1,66,077 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान कीमत 1,69,880 रुपये तक पहुंच गई थी। वहीं सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 6 मार्च को सोना गिरकर 1,61,634 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इस दौरान सोना न्यूनतम 1,59,320 रुपये तक भी फिसल गया। इस तरह पांच दिनों में करीब 4,440 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई, जबकि उच्च और निम्न स्तर के बीच अंतर देखें तो गिरावट करीब 10,560 रुपये तक रही।

चांदी भी फिसली, निवेशकों को झटका

सोने के साथ चांदी में भी कमजोरी देखने को मिली। 2 मार्च को चांदी का वायदा भाव एमसीएक्स पर 2,78,481 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 2,97,799 रुपये तक पहुंच गई थी। लेकिन 6 मार्च को कीमत गिरकर 2,68,285 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इस दौरान चांदी का न्यूनतम स्तर 2,60,809 रुपये रहा। इस तरह पांच दिनों में करीब 10,196 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई, जबकि उच्च और निम्न स्तर के बीच अंतर लगभग 36,990 रुपये रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

विशेषज्ञों का मानना है कि मजबूत अमेरिकी डॉलर और बढ़ती बॉन्ड यील्ड के कारण सोने-चांदी पर दबाव बना हुआ है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को कीमतों में हल्की मजबूती देखी गई। कॉमेक्स पर सोना करीब 80 डॉलर बढ़कर 5,158.70 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ, जबकि स्पॉट गोल्ड 5,171.74 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इसी तरह चांदी भी वैश्विक बाजार में बढ़त के साथ ट्रेड करती दिखी।

27 अगस्त के सोना-चांदी के भाव (प्रमुख शहर)

शहर सोना (₹/10 ग्राम) चांदी (₹/किलो)
Bhopal ₹72,300 ₹89,500
Delhi ₹72,500 ₹89,700
Mumbai ₹72,350 ₹89,400
Indore ₹72,250 ₹89,300
Jaipur ₹72,450 ₹89,600
Kolkata ₹72,400 ₹89,500

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.

Exit mobile version