Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी दोनों में गिरावट, फिर भी वायदा बाजार में तेजी

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी दोनों में गिरावट, फिर भी वायदा बाजार में तेजी

सोमवार, 16 जुलाई को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भावों में गिरावट दर्ज की गई है। चांदी के दाम 1001 रुपये प्रति किलो गिरकर 110996 रुपये पर आ गए हैं। वहीं 24 कैरेट गोल्ड 456 रुपये सस्ता होकर 100383 रुपये प्रति 10 ग्राम (जीएसटी समेत) पर बिक रहा है। 22 कैरेट सोना जीएसटी के साथ 91951 रुपये, जबकि 18 कैरेट सोना 342 रुपये सस्ता होकर 75287 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

वायदा बाजार में आई मजबूती
हालांकि, घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। सुबह करीब 9:10 बजे एमसीएक्स पर अगस्त गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 0.19% बढ़कर ₹97,400, जबकि सिल्वर 0.20% बढ़कर ₹1,11,705 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। डॉलर में कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सकारात्मक संकेतों ने इसमें बढ़त को सपोर्ट किया है।

सालभर में कितना बढ़ा सोना-चांदी?
इस साल अब तक सोना 21720 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी 24979 रुपये प्रति किलो तक महंगी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2024 को सोना 76045 रुपये और चांदी 85680 रुपये के रेट पर खुली थी, जो अब 100000 के पार जा चुकी है। निवेशकों की नजर अब अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों पर टिकी है, जो आगे की कीमतों की दिशा तय करेंगे।

Exit mobile version