To Day Gold Rate : सोना हुआ सस्ता, चांदी स्थिर – जानिए 7 जुलाई के ताज़ा रेट और निवेश का गणित

To Day Gold Rate : सोना हुआ सस्ता, चांदी स्थिर – जानिए 7 जुलाई के ताज़ा रेट और निवेश का गणित

दिल्ली में सोने के दाम गिरे, 540 रुपये की बड़ी गिरावट
7 जुलाई 2025 को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना आज ₹540 प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर ₹98,440 पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹500 सस्ता होकर ₹90,250 और 18 कैरेट सोना ₹410 की गिरावट के साथ ₹73,840 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। ध्यान रहे कि इन दामों में जीएसटी और टीसीएस शामिल नहीं हैं।

देशभर के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट
भारत के विभिन्न बड़े शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,829 से लेकर ₹9,844 प्रति ग्राम के बीच है। मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹9,829 और 22 कैरेट ₹9,010 प्रति ग्राम है। लखनऊ और जयपुर में ये क्रमशः ₹9,844 और ₹9,025 है। अहमदाबाद, पटना और भोपाल में 24 कैरेट सोना ₹9,833 व 22 कैरेट ₹9,015 प्रति ग्राम पर बिक रहा है।

क्या निवेश का समय सही है? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतों में मौजूदा गिरावट निवेश का अच्छा मौका हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर में मजबूती और ब्याज दरों की अनिश्चितता की वजह से कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है। हालांकि दीर्घकालिक निवेशकों के लिए यह समय सोने और चांदी दोनों में हिस्सेदारी बढ़ाने का हो सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version