Gold-Silver Price Today: 19 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की नजर बाजार पर

बुधवार को आई हल्की गिरावट के बाद गुरुवार, 19 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। देशभर के सर्राफा बाजारों में आज सोना महंगा हुआ है, वहीं चांदी की कीमत में तो सीधा बड़ा उछाल देखने को मिला। बढ़ती कीमतों ने आम खरीदारों के साथ-साथ निवेशकों की चिंता भी बढ़ा दी है।

सोने के भाव में आई मजबूती

आज 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 1,54,200 रुपये दर्ज की गई, जो एक दिन पहले की तुलना में 2,290 रुपये अधिक है।
वहीं 22 कैरेट सोना 2,100 रुपये की तेजी के साथ 1,41,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।
18 कैरेट सोने के भाव भी बढ़े हैं और आज यह 1,15,650 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

प्रमुख शहरों में सोने का ताजा रेट (19 फरवरी)

शहर 24 कैरेट (₹/ग्राम) 22 कैरेट (₹/ग्राम) 18 कैरेट (₹/ग्राम)
मुंबई 15,649 14,345 11,737
कोलकाता 15,649 14,345 11,737
बेंगलुरु 15,649 14,345 11,737
हैदराबाद 15,649 14,345 11,737
दिल्ली 15,664 14,360 11,752
जयपुर 15,664 14,360 11,752
लखनऊ 15,664 14,360 11,752
भोपाल 15,664 14,360 11,752
चेन्नई 15,818 14,500 12,400

चांदी ने मारी लंबी छलांग

चांदी की कीमतों में आज सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला। देश में 1 किलो चांदी का भाव बढ़कर 2,70,000 रुपये पहुंच गया है, जो बुधवार को 2,55,000 रुपये था। यानी एक ही दिन में चांदी 15,000 रुपये महंगी हो गई। इस हिसाब से आज 1 ग्राम चांदी 270 रुपये की दर से बिक रही है।

क्यों बदलते हैं सोना-चांदी के दाम?

भारत में चांदी और सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और वैश्विक मांग पर निर्भर करती हैं। अगर डॉलर मजबूत होता है या अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी आती है, तो घरेलू बाजार में भी कीमतें ऊपर जाती हैं।

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.

 

Exit mobile version