Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए 10 जुलाई 2025 को आपके शहर का ताज़ा भाव
बाजार में उतार-चढ़ाव, आज सस्ता हुआ सोना
गुरुवार 10 जुलाई को सोने-चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिका की नई ट्रेड डील और ट्रंप के टैरिफ ऐलान के चलते ग्लोबल मार्केट में हलचल का असर भारत के बुलियन मार्केट पर भी पड़ा है। शुरुआती कारोबार में आज 24 कैरेट सोना 98,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि बुधवार को यह 98,850 रुपये था। इसी तरह 22 कैरेट सोना 89,990 रुपये और 18 कैरेट सोना 73,630 रुपये पर मिल रहा है।
दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में क्या है भाव?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 98,320 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 90,140 रुपये, और 18 कैरेट सोना 73,750 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 98,170 रुपये, 22 कैरेट सोना 89,990 रुपये, और 18 कैरेट सोना 73,630 रुपये पर मिल रहा है
चांदी की कीमत में भी आई नरमी
आज चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, भोपाल, गाजियाबाद और बेंगलुरु में चांदी 1,09,900 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। यह गिरावट डॉलर की कीमत, एक्सचेंज रेट और इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी के उतार-चढ़ाव के चलते हुई है।
निवेशकों के लिए खरीद का सही मौका?
विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी है और आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर से उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसे में निवेश करने वालों के लिए यह एक अच्छा अवसर हो सकता है, खासकर त्योहार और शादी सीजन को ध्यान में रखते हुए।