Gold Rate Today: 24 जून को फिर सस्ता हुआ सोना, जानिए नए रेट
सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी
24 जून 2025, मंगलवार को देशभर में सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। ईरान-इजरायल सीजफायर से जुड़े सकारात्मक संकेतों के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेशकों का रुझान कमोडिटी मार्केट से हटकर शेयरों की ओर बढ़ने लगा है, जिसका सीधा असर सोने के दामों पर पड़ा है।
10 ग्राम सोना 100 रुपये तक सस्ता
आज 24 कैरेट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने का भाव 100 रुपये तक घटकर 1,00,600 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा।
वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 92,000 रुपये के ऊपर बनी रही। देश के विभिन्न सर्राफा बाजारों में सोने के दामों में मामूली गिरावट देखी गई।
दिल्ली और मुंबई में सोने का रेट
दिल्ली:
▪️ 22 कैरेट – ₹92,440 प्रति 10 ग्राम
▪️ 24 कैरेट – ₹1,00,830 प्रति 10 ग्राम
मुंबई:
▪️ 22 कैरेट – ₹92,290 प्रति 10 ग्राम
▪️ 24 कैरेट – ₹1,00,680 प्रति 10 ग्राम
अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें
पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे शहरों में भी सोने का भाव लगभग इसी दायरे में कारोबार करता दिखा। कहीं मामूली गिरावट रही तो कहीं स्थिरता।
चांदी का रेट स्थिर
सोने के विपरीत, चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज एक किलो चांदी का रेट ₹1,09,900 रुपये पर स्थिर रहा।