Gold Rate Today: 1 लाख के पार पहुंचा सोना, भारी गिरावट के बाद भी आम आदमी की पहुंच से बाहर

सोने की कीमतों ने एक बार फिर आम आदमी की जेब पर असर डाल दिया है। भले ही 24 जुलाई 2025 को सोने के रेट में 1300 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई हो, लेकिन इसके बावजूद 24 कैरेट गोल्ड 1 लाख रुपये के पार ही बिक रहा है। देशभर के लोगों के लिए शादी-ब्याह और निवेश के लिए जरूरी सोना अब महंगा सौदा बनता जा रहा है।

1 लाख के पार, फिर भी गिरावट
24 कैरेट गोल्ड की कीमत में आज 1360 रुपये की गिरावट आई है, जिसके बाद भी यह 1,00,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 1200 रुपये से ज्यादा की कमी के बाद 92,550 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। 18 कैरेट गोल्ड 75,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है।

दिल्ली-मुंबई में क्या है आज का रेट?
दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,01,120 रुपये, 22 कैरेट 92,700 रुपये और 18 कैरेट 75,850 रुपये दर्ज की गई है। मुंबई में 24 कैरेट 1,00,970 रुपये, 22 कैरेट 92,550 रुपये और 18 कैरेट 75,730 रुपये में बिक रहा है।

यूपी-बिहार में कितनी है कीमत
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में 24 कैरेट सोना 1,01,120 रुपये, 22 कैरेट 92,700 रुपये और 18 कैरेट 75,850 रुपये में बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट 1,01,020 रुपये, 22 कैरेट 92,600 और 18 कैरेट सोना 75,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।

Exit mobile version