कजरी तीज के अवसर पर सर्राफा बाजार से खुशखबरी आई है। 12 अगस्त 2025 को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ग्राहकों को खरीदारी का सुनहरा मौका मिला है। 24 कैरेट सोना आज ₹1,00,420 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹93,890 प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चांदी की कीमत दिल्ली, अयोध्या, चंडीगढ़ और जयपुर जैसे प्रमुख शहरों में ₹1,16,900 प्रति किलोग्राम है, जबकि हैदराबाद में यह ₹1,26,900 प्रति किलोग्राम पर दर्ज की गई। इस गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की मांग में उतार-चढ़ाव और डॉलर की मजबूती को मुख्य कारण माना जा रहा है। निवेशक वर्ग के लिए यह समय अच्छा अवसर है, खासकर उन लोगों के लिए जो त्योहार या शादी के लिए गहने खरीदने की सोच रहे हैं।
प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट
दिल्ली, अयोध्या, चंडीगढ़, जयपुर और लखनऊ में आज 24 कैरेट सोना ₹1,00,420 और 22 कैरेट सोना ₹93,890 प्रति 10 ग्राम रहा। हैदराबाद में 24 कैरेट सोना ₹1,02,270 और 22 कैरेट सोना ₹93,740 प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ।
चांदी की कीमतों में भी गिरावट
दिल्ली, अयोध्या, चंडीगढ़ और जयपुर में चांदी का रेट ₹1,16,900 प्रति किलोग्राम है। वहीं, हैदराबाद में यह ₹1,26,900 प्रति किलोग्राम पहुंचा। चांदी के रेट में यह कमी निवेशकों और सिल्वर ज्वेलरी खरीदारों के लिए फायदेमंद है। खरीदारी का सही समय
विशेषज्ञों का मानना है कि त्योहारों से पहले सोने और चांदी में निवेश करने का यह सही समय है। मौजूदा भाव से आगे रेट में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है, इसलिए जल्द खरीदारी फायदेमंद हो सकती है।
नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.





