Gold Rate : सोना ₹1,00,452 प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर
भारत में सोने की कीमत ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 6 अगस्त को 24 कैरेट सोना ₹376 बढ़कर ₹1,00,452 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इस साल सोना अब तक ₹24,290 महंगा हो चुका है और बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह ₹1.04 लाख तक पहुंच सकता है। वहीं, चांदी की कीमत भी ₹1,063 बढ़कर ₹1,13,485 प्रति किलो हो गई है।
4 महानगरों और भोपाल में सोने के भाव
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और भोपाल में सोने की कीमतें ₹1 लाख के पार पहुंच चुकी हैं।
दिल्ली: 24 कैरेट ₹1,02,480 | 22 कैरेट ₹93,950
मुंबई/कोलकाता/चेन्नई: 24 कैरेट ₹1,02,330 | 22 कैरेट ₹93,800
भोपाल: 24 कैरेट ₹1,02,270 | 22 कैरेट ₹93,850
कीमत बढ़ने की वजह
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, अमेरिका के टैरिफ और जियो पॉलिटिकल तनाव के चलते गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे डिमांड बढ़ रही है और कीमतें उछल रही हैं। उनका अनुमान है कि इस साल सोना ₹1.04 लाख और चांदी ₹1.30 लाख प्रति किलो तक जा सकती है।
सोना खरीदते समय सावधानी
गोल्ड खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड लें। सोने पर 6 अंकों का HUID कोड होता है, जिससे कैरेट की शुद्धता की पुष्टि की जा सकती है। उदाहरण: AZ4524। यह कोड अल्फान्यूमेरिक होता है और हॉलमार्किंग के जरिए असली सोना पहचानना आसान हो जाता है।
नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.