मां दुनिया की एक इकलौती इंसान होती है जो निस्वार्थ भाव से हमारे लिए हर समय हमेशा खड़ी रहती है. चाहे हमे कुछ भी परेशानी हो, हमारी मां के पास उसका हल हमेशा होता है. हम में से कईयों की तो जिंदगी ही हमारी मां के आस पास ही घूमती रहती है. मां न हो तो क्या पता हमारा क्या हो ? आज मदर्स डे है और आप में से कई बच्चे अपनी मां के इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए कुछ गिफ्ट देने की सोच रहे होंगे. लेकिन कन्फ्यूज है कि अपनी मां को क्या गिफ्ट दें ? चलिए आपकी कन्फ्यूजन दूर करते है और आपको मदर्स डे के लिए कुछ गिफ्ट्स बताते है , जो आप अपनी मां को गिफ्ट कर सकते हैं.
1. सिल्क की साड़ी
मदर्स डे को खास बनाने के लिए आप अपनी मां को सिल्क की साड़ी गिफ्ट कर सकते हैं. सिल्क की साड़ियां हमेशा ट्रेंड में रहती है. ऐसे में जब भी आपकी मां इन साड़ियों को पहनेंगी, उनको आपके प्यार का अहसास होगा. महिलाओं को वैसे भी साड़ियां बहुत पसंद होती है, इसलिए ये मदर्स डे के लिए अच्छा गिफ्ट होगा.
2.किचन और काम से कर दें छुट्टी
मदर्स डे के दिन आप अपनी मां को स्पेशल फील करवाने के लिए कही बाहर खाना खिलाने लें जा सकते हैं. उन्हें इस दिन किचन और घर के काम से बिलकुल फुर्सत कर दें. अगर ऐसा करना मुमकिन नहीं तो आप ऑफिस से छुट्टी लें और घर के कामों में अपनी मां की मदद करेगा. आज के बिजी वर्ल्ड में बच्चे काम के कारण अपने मां बांप के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड नहीं कर पाते है. ऐसे में आप उन्हें अपने टाइम से अच्छा गिफ्ट नहीं दें सकते हैं.
3. कस्टमाइज गिफ्ट
महिलाओं को ज्वेलरी पहनना बहुत पसंद होता है. आप अपनी मां को ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते है. आप चाहे तो ज्वेलरी को कस्टमाइज भी करवा सकते हैं. ज्वेलरी को देंखकर जरूर आपकी मां को चेहरा खिल जाएगा. आप चाहे तो और किसी एसेसरी को भी कस्टमाइज करवाकर अपनी मां को गिफ्ट कर सकते हैं.
4. हेल्थ इंश्योरेंस
आपकी मां बूढ़ी हो रही है. इसलिए इस मदर्स डे आप अपनी मां को हेल्थ इंश्योरेंस गिफ्ट कर सकते हैं. इंश्योरेंस के रहने से मां का भी बुढ़ापा अच्छे से गुजरेगा. अगर आपकी मां किसी तरह की बीमारी से पीड़ित भी होती है तो हेल्थ इंश्योरेंस उसे कवर कर देगा.
5.स्मार्ट वॉच
आप गिफ्ट के रूप में अपनी मां को स्मार्ट वॉच भी गिफ्ट कर सकते है. बुढ़ापे में अक्सर कई लोग बाते भूलने लग जाते हैं. ऐसे में स्मार्ट वॉच रहेगी तो उन्हें समय समय पर रिमाइंडर देती रहेगी. स्मार्ट वॉच से उनका हार्ट रेट, किडनी , शुगर लेवल आपको पता चलता है, जिससे उनकी केयर करने में आपको आसानी होगी.





