इस दिन होगा आम चुनाव का शंखनाद…चुनाव आयोग ने बुलाई प्रेस कांफ्रेन्स..इस दिन लागू होगी आचार संहिता

General elections will be held on this day Election Commission called a press conference Code of conduct will be implemented on this day

आम चुनाव 2024 के साथ कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा शनिवार 16 मार्च 2024 को हो सकती है। इसके लिए चुनाव आयोग ने शनिवार 16 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। यह प्रेस कॉन्फ्रेन्स दोपहर तीन बजे आयोजित होगी। इस प्रेस कॉफ्रेन्स को ईसीआई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लाइवस्ट्रीम भी किया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही 16 मार्च 2024 को दोपहर 3 बजे के बाद पूरे देश में आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।

बता दें एक दिन पहले ही 14 मार्च गुरुवार को दो नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति गई है। जिसमें ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू को नए चुनाव आयुक्त के रुप में पदस्थ किया गया है, दोनों ने शुक्रवार 15 मार्च को पदभार संभाल लिया है। अब आयोग में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के साथ तीन आयुक्त हो गए हैं। इन अधिकारियों ने शुक्रवार 15 मार्च को ही चुनाव कार्यक्रम को लेकर अहम बैठक का आयोजन किया था।

2019 में 10 मार्च को लागू हुई थी आचार संहिता

पांच साल पहले 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए 10 मार्च 2019 को देश में आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा हुई थी। इसके साथ ही 10 मार्च 2019 को तब पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी। तत्‍कालीन मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त सुनील अरोड़ा की ओर से तब लोकसभा चुनाव की घोषणा की गई थी। 2019 में चुनाव कार्यक्रम बहुत लंबा चला था। उस समय लोकसभा की 543 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान कराया गया था। जिसमें यूपी, बिहार के साथ पश्चिम बंगाल राज्‍य ऐसे थे जहां सभी 7 चरणों में मतदान कराया गया था, जबकि 23 मई को एक साथ 543 सीट पर मतगणना के साथ ही चुनाव के परिणामों की भी घोषणा कर दी गई थी।

Exit mobile version