Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

आम चुनाव से पहले हरियाणा में राजनीति भूचाल, BJP और JJP गठबंधन में दरार क्या बनेगी नई सरकार !

DigitalDesk by DigitalDesk
March 12, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
General elections 2024 Earthquake in Haryana politics rift in BJP and JJP coalition government
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल सकता है। यहां बीजेपी और जननायक जनता पार्टी यानी JJP के बीच गठबंधन में दरार आ गई है। हरियाणा की इस गठबंधन वाली सरकार के लिए आज मंगलवार का दिन काफी अहम होगा। माना जा रहा है कि हरियाणा की गठबंधन सरकार की पूरी कैबिनेट आज सामूहिक इस्तीफा दे सकती है। इसके बाद राज्य में नए सिरे से सरकार के मंत्रिमंडल का गठन होगा। सियासी हल्को में यह चर्चा जोरों पर है कि अब हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन नहीं रहेगा।

  • लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में सियासी उलटफेर!
  • हरियाणा में नहीं बनी सीट शेयरिंग पर सहमति
  • टूट के कगार पर BJP-JJP गठबंधन !
  • बिना ​जेजेपी के होगा नई सरकार का गठन!
  • हरियाणा में बुलाई विधायक दल की बैठक
  • अर्जुन मुंडा और तरुण चौक बने पर्यवेक्षक
  • हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल दे सकता है सामूहिक इस्तीफा
  • नए सिरे से हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल का हो सकता है गठन
  • नई सरकार में JJP नहीं होगी गठबंधन का हिस्सा

हरियाणा की सभी 10 सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव

बता दें हरियाणा में विधायक दल की बैठक दोपहर 12 बजे बुलाई है। इस अहम बैठक में अर्जुन मुंडा के साथ तरुण चौक पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल होंगे। वहीं राज्य के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मंगलवार को एक बार फिर दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात होने वाली है। इस दौरान लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर दोनों के बीच चर्चा हो सकती है। दरअसल बीजेपी और जेजेपी में लोगसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बन रही है। जेजेपी चाहती है कि बीजेपी उसे लोकसभा चुनाव में 1 से 2 सीट दे। इससे पहले सोमवार 11 मार्च को भी बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और दुष्यंत चौटाला के बीच मुलाकात हुई थी। लेकिन दोनों के बीच चुनाव में गठबंधन को लेकर बात नहीं बन सकी।। पार्टी सूत्र बताते हैं कि बीजेपी हरियाणा में जेजेपी को लोकसभा की सीट देने के पक्ष में नहीं है। वहीं जेजेपी 1 से 2 सीट की मांग कर रही है। जबकि बीजेपी राज्य में लोकसभा की सभी 10 सीटों पर‌ चुनाव लड़ना चाहती है। ऐसे में बीजेपी और जेजेपी दोनों के बीच खटास आ गई है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

बेनतीजा रही नड्डा और चौटाला के बीच मुलाकात

बीजेपी अध्यक्ष प्रकाश नड्डा और जननायक जनता पार्टी के नेता और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के बीच सोमवार 11 मार्च को मुलाकात हुई थी। लेकिन सूत्रों बताते हैं कि मुलाकात के दौरान दोनों दलों में सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बनी। बात बिगड़ गई है। जेजेपी ने दो सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है जबकि बीजेपी ने इसे लेकर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी। जिससे हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूटना तय हो गया था। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और जजपा के बीच गठबंधन टूट गया है। ऐसे में हरियाणा में नई सरकार का गठन संभव है। पार्टी सूत्रों की माने तो आज मंगलवार को विधायक दल की  बैठक में इसका एलान हो सकता है। इसके बाद मंत्रिमंडल का सामूहिक रुप से इस्तीफा होगा। बीजेपी के दोनों पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक में मौजूदा रहेंगे। जिसमें नया नेता चुना जाएगा। याथ ही बैठक में यह भी तय होगा कि बीजेपी लोकसभा चुनाव में मनोहर लाल के नेतृत्व में ही उतरेगी या कोई नया चेहरा सामने आएगा। बैठक में निर्दलीय विधायकों को भी बुलाया गया है।

Post Views: 265
Tags: # rift in BJP and JJP coalition government#Earthquake in Haryana politics#General elections 2024
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version