Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

जानें उस गीता प्रेस का इतिहास जिन्होंने केंद्र सरकार से 1 करोड़ रूपए की पुरस्कार राशि लेने से किया इंकार

DigitalDesk by DigitalDesk
June 20, 2023
in धर्म, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
जानें उस गीता प्रेस का इतिहास जिन्होंने केंद्र सरकार से 1 करोड़ रूपए की पुरस्कार राशि लेने से किया इंकार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

इन दिनों गीता प्रेस सुर्खियों में बनी हुई है, कारण है गांधी शांति पुरस्कार. सरकार ने साल 2021 के लिए गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार के चुना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कमेटी ने रविवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की. पीएम की घोषणा के बाद ही इस पर विवाद शुरू हो गया है. कांग्रेस सरकार के इस फैसले के विरोध में उतर आई है. कांग्रेस इसे सावरकर और गोडसे को सम्मान देना बता रही है.हालांकि बीजेपी इसे सनातन संस्कृति को फैलाने के लिए सम्मान बता रही है. गांधी शांति पुरस्कार के साथ गीता प्रेस को 1 करोड़ रुपये की धनराशि से भी पुरस्कृत किया गया था. लेकिन गीता प्रेस ने इस राशि को लेने से इंकार कर दिया.

 

Related posts

केरल में मानसून का कहर तेज, 5 जिलों में सीजन का पहला रेड अलर्ट; प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

मौसम अपडेट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से कुछ राहत…. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधि

June 6, 2026
RASIFAL today

दैनिक राशिफल – 6 जून 2026, शनिवार…आज का दिन आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में वृद्धि

June 6, 2026

क्यों मच रहा विवाद ?
गीता प्रेस को गांधी पुरस्कार देने पर विवाद भी शुरू हो चुका है. कांग्रेस गीता प्रेस को गांधी पुरस्कार देने पर भड़क गई है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार के इस कदम की आलोचना करी है.पार्टी के वरिष्ठ नेता ने इसे गोडसे और सावरकर को पुरस्कार देने जैसे बताया है. जयराम रमेश का कहना है कि लेखक अक्षय मुकुल ने गीता प्रेस के संस्थापकों पर एक बहुत ही अच्छी जीवनी लिखी है, जिसमें महात्मा गांधी के साथ इसके संबंधों और अलग अलग  मोर्चों पर चल रही लड़ाइयों का पता चलता है.

 

हिंदु धर्म ग्रंथों की सबसे बड़ी प्रकाशक है प्रेस
उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में स्थापित गीता प्रेस का इतिहास बहुत पुराना है. इसकी स्थापना 29 अप्रैल , 1923 को जय दयाल गोयनका, घनश्याम दास जालान और हनुमान प्रसाद द्वारा गोरखपुर में की गई थी. गीता प्रेस हिंदु धर्म ग्रंथों का सबसे बड़ा प्रकाशक है. इसका मुख्य उद्देश्य ही सनातन धर्म के सिध्दांतों के प्रचार प्रसार का है. बता दें कि गीता प्रेस अभी तक हिंदु धर्म की 41 करोड़ किताबे छाप चुका है. .यह किताबे 14 भाषाओं में उपलब्ध हैं. प्रेस ने अभी तक सबसे ज्यादा श्रीमद्भगवद्गीता की 16.21 करोड़ प्रतियां छापी है.

 

कैसे काम करता है गीता प्रेस ?
प्रेस की बेबसाइट के अनुसार इसका प्रबंध गवर्निंग काउंसिल यानि ट्रस्ट के द्वारा संभाला जाता है. बता दें कि गीता प्रेस न तो चंदा मांगता है न ही किसी तरह के विज्ञापनों से पैसे कमाता है. इसका सारा खर्चा सामाजिक संगठनों और लोगों द्वारा वहन किया जाता है जो सस्ती कीमत पर प्रिटिंग की चीजे प्रदान करते हैं.

 

क्या है गांधी पुरस्कार ?
गांधी पुरस्कार एक वार्षिक पुरस्कार है, जो गांधीवादी तरीकों से सामाजिक, आर्थिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है. यह पुरस्कार हर साल महात्मा गांधी के आदर्शों को याद दिलाने के स्वरूप में दिया जाता है. पुरस्कार की शुरूआत 1995 में तत्कालीन नरसिम्हा राव सरकार द्वारा की गई थी. गांधी पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति को सरकार की तरफ से एक करोड़ रूपए राशि , एक . प्रशस्ति पत्र और एक पट्टिका उपहरा स्वरूप दी जाती है. पुरस्कार पाने के लिए आपका भारतीय होने मायने नहीं रखता है. बता दें कि 2019 में यह पुरस्कार ओमान के सुल्तान को दिया गया था, वहीं 2020 में यह पुरस्कार बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति मुजीबुर रहमान को दिया गया था. इसरो , रामकृष्ण मिशन,विवेकानंद केंद्र जैसे सामाजिक संस्थानों भी यह पुरस्कार जीत चुके हैं.

 

 

 

Post Views: 251
Tags: BJPCongressgandhi peace prizeGeeta press
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version